कोशीतक/ गम्हरिया मधेपुरा
थाना क्षेत्र के सुर्यगंज स्कुल के समीप सुपौल सिंहेश्वर के मुख्य पथ पर एक महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार शाम चार बजे अशोक शर्मा की पत्नी अहिल्या देवी 51 वर्षीय अपने घर से गेहूं पीसाने मिल जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार मोटरसाइकिल गम्हरिया की ओर से सिंहेश्वर की ओर जा रही थी। सड़क पार कर रही महिला को ठोकर मार कर बाइक सवार फरार हो गया। जिसके बाद ग्रामीणों के द्वारा आनन फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया लाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज मधेपुरा रेफर कर दिया गया। वहीं चिकित्सकों के द्वारा महिला को मृत घोषित कर दिया गया। इस बात की जानकारी देते हुए मृतक के पति अशोक शर्मा ने बताया कि मेरी पत्नी शाम 4 बजे अपने घर सूर्यगंज से गेहूं पीसने चंदन पट्टी मील गई थी और इसी दौरान ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिला की एक अज्ञात मोटरसाइकिल के द्वारा आप की पत्नी को ठोकर मारकर फरार हो गया। जिसके बाद उन्हे चिकित्सक के पास ले जाया गया वहीं। महिला अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्री को छोड़ गया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता ने घटनास्थल पर पुलिस टीम को भेज कर मामले की जानकारी लिए। वही मौके पर मुखिया प्रतिनिधि रूपेश सिंह मृतक के परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया और हर संभव सरकारी लाभ मिलने की बात कही।