ज्ञान भवन में पटना में संवाद सारथी अपनी अपनी बात रखते हुए ।

 

जिला के संवाद सारथी अपनी अपनी बात रखते 


कोशीतक/ पटना 


ज्ञान भवन पटना में 2 अक्टूबर को राजनीतिक दल के रूप में परिवर्तित हो रही जन सुराज के सुत्रधार प्रशांत किशोर ने जन सुराज विचार मंच का बैठक किया। जिसमें जन सुराज विचार मंच के प्रबुद्ध कार्यकर्ताओं से एक बैठक की।‌ इस दौरान खचाखच भरे ज्ञान भवन में जन सुराज के सुत्रधार प्रशांत किशोर ने नव निर्मित पार्टी की एक रुप रेखा पर विचार करने के लिए बैठक की गई। इसके लिए बिहार के सभी जिलों से जिला संवाद सारथी और प्रखंड संवाद सारथी पहुंचे। प्रशांत किशोर टीम के ओमप्रकाश कुमार ने सभी जिला संवाद सारथी का एक एक परिचय कराया। 38 जिलों से आए जिला संवाद सारथी ने बिहार को विकास पथ पर अग्रसर करने के जो विजन प्रशांत किशोर के पास है। वह किसी के पास नही है। इनके बिहार प्रेम के कारण ही बिहार शिक्षा क्षेत्र में जब विकसित होगा तो बिहार का उद्धार निश्चित है। जिस बिहार में उधोग नही, रोजगार नही है, बिहार के विकास का सोच नही है। जाति पाति से उठकर बिहार के विकास की सोच को जन सुराज विचार मंच का उत्तम सोच विकास की नई गाथा लिखेगा। जन सुराज शिक्षा, स्वास्थ्य, और बेरोजगारी मुख्य मुद्दा है। लेकिन सबसे बड़ा मुद्दा भ्रष्टाचार का है। बिना संसाधन के थानाध्यक्ष थाना चला रहा है। लेकिन संसाधन को पुरा करने के लिए थानाध्यक्षों को भ्रष्टाचार का खेल करना पड़ रहा है। 2014 के बाद पत्रकारों और मिडिया हाउस को खरीद लिया गया है। जहा जन मानस की आवाज दब सी गई है। अली रजा ने कहा हमने प्रशांत किशोर को एक चुनावी रणनीतिकार के रूप में देखा था।  जब मोदी के साथ जुड़कर मोदी जी को सफलता दिलाना, नितिश कुमार के साथ जुड़कर नितिश कुमार को सफलता दिलाने, सहित कई पार्टियों से जुड़े और उन्हें माकुल सफलता दिलाई। एक सवाल उठा जो उन पार्टियों को सफलता दिला सकते हैं। जिनको विकास से कोई मतलब नही। इसलिए पुरे 2 वर्षों से जमीनी स्तर से बिहार की धरती से जुड़कर लोगों के दुःख दर्द को नजदीक से जानने का प्रयास किया गया। जिसके कारण 2 अक्टूबर को जन सुराज एक पार्टी के रूप ले लेगा। 

Post a Comment

أحدث أقدم