कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा
पुर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन पप्पू यादव के पिता चंद्र नारायण प्रसाद यादव का लंबी बीमारी के बाद एम्स पटना में उनका निधन हो गया। उनका निधन 78 बरस के उम्र में हुआ। उनके निधन की खबर सुनते ही उनके समर्थकों की भीड़ उनके आवास पर पहुंचने लगी। और उनके पार्थिव शरीर के आने का इंतजार करने लगे। उनका पार्थिव शरीर खुर्दा लाया जा रहा है। पैतृक गांव में ही आज 8 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा।
1977 से 2001 तक कुमारखंड प्रखंड के इसराइल खुर्द पंचायत मुखिया रहे। 1984 में एक बार लोकसभा और विधानसभा का चुनाव भी लड़े। हालांकि उसमें उन्हें जीत नहीं मिली। वह आनंद मार्ग के अनुयाई थे और आनंद मार्ग के स्कूल भी चलाते थे। जिसके वह प्रधानाध्यापक भी थे। 1977 में आपातकाल के दौरान आनंद मार्ग के विचारधारा को दबाने की कोशिश हुई तो पूरे अंडरग्राउंड होकर काम करते रहे। शोक व्यक्त करने में सिंहेश्वर के उप प्रमुख मुकेश यादव, पुर्व सरपंच राजीव कुमार बबलू, आशीष यदुवंशी, भवानीपुर मुखिया प्रवीण कुमार, विनय रामानी, पूर्व मुखिया पंकज यादव, अभय कुमार, मो. हैदर आलम, राम बाबू, जय कुमार, मनोज कुमार, अमोद यादव, मुकुल विश्वास, आशिश मंडल, बौआ मंडल सहित कई कार्यकर्ता शामिल थें।

एक टिप्पणी भेजें