कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा
मधेपुरा जिला के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत सबैला स्थित एनएच 106 पर दिनदहाड़े बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मारते हुए दो लाख रुपए लूट लिए। घायल युवक का इलाज जन नायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में चल रहा है। बताया गया कि अपराधी दो बाइक से थे। सभी हेलमेट लगाया हुआ था। वहीं गोली से घायल नगर पंचायत स्थित वार्ड नंबर 7 के रविशंकर कुमार अपने दोस्त कुमोद रमानी के साथ मधेपुरा के एचडीएफसी बैंक में रूपया जमा कराने जा रहा था। इस बीच पीछे से दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने पीछा कर सबैला के समीप उसे ओवरटेक कर बाइक रोकने के लिए कहा शक होने पर अपनी बाइक को घुमा कर वापस सिंहेश्वर की ओर आने लगा। जिसके बाद अपराधियों ने भी बाइक घुमा कर उसका पीछा करने लगा। और हथियार दिखा कर रुकने के लिए बोला। खतरा को देखते हुए उसने अपने बाइक सड़क पर ही छोड़ भागने लगा. और भागते हुए एक ऑटो में बैठ गया. लेकिन ऑटो वाले हथियार के डर से उसे ऑटो से उतार दिया। इतने में अपराधी वहां पहुंचकर रुपए की मांग की रुपए देने में आनाकानी करने पर बाएं बांह में गोली मारकर रुपए लूटकर फरार हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। घायल ने यह भी बताया कि उसके पिता योगेंद्र राम ने जमीन बेचा था। जिस रुपया को जमा करवाने एचडीएफसी बैंक जा रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर घायल से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुट गए है। इस बाबत थानाध्यक्ष ने बताया कि संदेह के आधार पर घायल के दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें