ट्रेन से कटकर मारी गई महिला मीरगंज की बटेश्वर पासवान की पुत्री भवानी बताई गई।

Dr.I C Bhagat
0

 

मृतक भवानी का शादी के समय का फाईल फोटो 


कोशीतक/ मुरलीगंज मधेपुरा 


रविवार की सुबह जन सेवा एक्सप्रेस से कटकर एक अज्ञात महिला की शव की पहचान हो गई है। लोगों की भीड़ के बाद जब परिजनों को मालूम हुआ तो वह भी शव को देखने पोस्टमार्टम स्थल पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। वही शव की पहचान मीरगंज वार्ड नंबर 11 निवासी बटेश्वर पासवान की 23 वर्षिय पुत्री भवानी कुमारी के रूप में हुई है। उसके पिता बटेश्वर पासवान ने बताया की डेढ़ साल पहले उसकी शादी हुई है। एक 6 माह की पुत्री भी है। वही उसका पति पंजाब में मजदूरी करता है। तथा सुबह शौच करने घर से निकली थी। और जन सेवा ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। उसका शरीर दो भाग में बट गया। तथा यह भी बताया वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। उसका इलाज भी चल रहा था। इस बाबत थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया की शव को पहले ही पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका है। परिजनों के शव की शिनाख्त की। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी। 

मुरलीगंज से अंशु भगत की रिपोर्ट 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner