पुलिस लाइन के भवन निर्माण का निरीक्षण करने पहुंचे पुलिस महानिदेशक ने बाबा सिंहेश्वर नाथ का किया रूद्राभिषेक।

Dr.I C Bhagat
0

 

बाबा सिंहेश्वर नाथ के शिव मंदिर में रूद्राभिषेक के लिए जाते डीजी देवाधिदेव महादेव सिंहेश्वर का रूद्राभिषेक करते डीजी विनय कुमार 


कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा 


भवन निर्माण कार्य विभाग के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार पुलिस आरक्षी के निमार्ण कार्य के निरीक्षण को मधेपुरा पहुंचे और सबसे पहले सिंहेश्वर पहुंच कर बाबा सिंहेश्वर नाथ के कामना लिंग का रूद्राभिषेक किया। रूद्राभिषेक पुजारी अमरनाथ ठाकुर उर्फ लालबाबा, पवन बाबा और पंकज बाबा के द्वारा संपन्न कराया गया। उसके बाद पुलिस महानिदेशक श्री कुमार मधेपुरा में निर्माणाधीन पुलिस लाइन भवन निर्माण का कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संवेदक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। पुलिस महानिदेशक श्री कुमार ने बताया कि मधेपुरा जिला 1981 में बना था। वे जब 2010 में दरभंगा आईजी थे तो मधेपुरा, सुपौल पुलिस लाइन का निरीक्षण किया था।

सुपौल में भी पुलिस लाइन नहीं था। वहां बाजार समिति में पुलिस लाइन चल रहा था। मधेपुरा की भी स्थिति ठीक नहीं थी। यहा  भी बाजार समिति में चल रही थी। पुलिस लाइन के निर्माण के लिए लंबे अरसे से जमीन की तलाश की जा रही थी। बहुत सारी अड़चने आ जाती थी। अब सभी अड़चनों को दूर कर मधेपुरा शहर से सटे पथराहा में पुलिस लाइन भवन का निर्माण शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सुपौल का पुलिस लाइन बनकर तैयार हो गया है। मधेपुरा का पुलिस लाइन का निर्माण प्रारंभ हो गया है। जो जगह चिह्नित किया गया है वह काफी अच्छा है। तेजी से पुलिस लाइन के भवनों का निर्माण किया जा रहा है। अक्टूबर 2025 तक निर्माण कार्य को पूरा करने लक्ष्य रखा गया है।आरक्षी केंद्र के भवन निर्माण का जायजा लेते पुलिस महानिदेशक 

निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सभी आवश्यक सुविधा के साथ पुलिस जवानों को रहने की व्यवस्था कर दी जाएगी। इस मौके पर मधेपुरा एसपी संदीप सिंह, एएसपी प्रवेंद्र भारती, हेडक्वार्टर डीएसपी मनोज मोहन, सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार, सार्जेंट विकास कुमार, थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner