कोशीतक/ पतरघट सहरसा
आपसी विवाद में मदन यादव की गोली मारकर हत्या कर दिया गया। घटनास्थल से पांच खोखा बरामद और अपराधी के घर एक देसी कट्टा मिला। एफएसएल और डॉग स्क्वॉड बुलाकर अनुसंधान प्रारंभ हुआ।
तीन अभियुक्त हिरासत में पूछताछ जारी
पतरघट थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात लगभग 10 बजे आपसी विवाद में तेरह राउंड गोली चली। जिसमें पांच गोली लगने से किसान घटनास्थल पर ही दम तोड दिया। पत्नी जान बचाने की गुहार लगाते रही लेकिन दरिंदों को कोई रहम नहीं आया। मृतक की पहचान गोलमा पूर्वी पंचायत के ऊटी नवटोलिया वार्ड नंबर 15 निवासी मदन यादव 45 वर्षीय रूप में की गई। घटना की सूचना पर आरक्षी अधीक्षक के निर्देशानुसार एसडीपीओ सदर, पुलिस निरीक्षक सदर अंचल, थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती, सौर बजार थानाध्यक्ष अविनाश कुमार, पस्तपार थानाध्यक्ष पंकज कुमार सहित पुलिस पदाधिकारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल प्रारंभ कर दिया। तथा शव को विधिवत पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज दिया गया। मृतक मदन यादव को तीन पुत्री और एक पुत्र है एक पुत्री शादीशुदा है दो पुत्री और विवाहित हैं और पुत्र कृष्ण कुमार दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहा है। पिता की मौत के बाद पुत्र कृष्ण कुमार ने दिल्ली से घर आकर पिता को मुख्याग्नि दिया। मृतक के भाई विनोद यादव का कहना है कि घर से मेरे भाई को राकेश कुमार ने बुलाकर ले गया था। उसी क्रम में मदन के पत्नी फूल कुमारी ने जब देखा कि गोतिया के लोग बारी-बारी से बाहर निकल रहे हैं तो वह अपने पति मदन यादव को फोन लगाया फोन लगाने के वक्त मदन यादव घबरा कर बोला हमको बचने नहीं देगा तब तक में अपराधी में एक फायरिंग किया। जब फूल कुमारी घर से बाहर निकाल कर देखा तो मचान के पास कुछ लोग बोल रहा है। इस बात से घबराई हुई फूल कुमारी ने मचान के पास पहुंचा तो देखा कि अशोक यादव उनके पति मदन यादव घेर कर गोली मार रहा है मृतक के पत्नी फूल कुमारी ने अशोक यादव का पैर पकड़ कर चिल्लाती रही। लेकिन अशोक यादव और उनके सहयोगी के द्वारा एक भी बात नहीं सुना और सभी ने मिलकर एक दर्जन से अधिक गोली चलाई जो की मदन यादव के पूरे शरीर को गोली से छल्ली कर दिया। घटना के बाद ऊटी नवटोलिया पुलिस छावनी में बदल गई। घटना के संबंध में यातायात डीएसपी प्रवीण कुमार ने बताया कि गुरुवार को 11 बजे रात में घटना की जानकारी पतरघट पुलिस मिलते ही एसडीपीओ सदर आलोक कुमार एवं डीएसपी मुख्यालय 1 कमलेश्वर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में घटना का अनुसंधान प्रारंभ किया गया है। घटना स्थल पर पुलिस टीम द्वारा वैज्ञानिक अनुसंधान एवं एफएसएल और डॉग स्क्वॉड बुलाकर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। तथा घटना स्थल से 5 खोखा बरामद हुई है। हत्या की मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। प्रथम दृष्टया हत्या की घटना भूमि विवाद के कारण होने की बात सामने आ रही है। दो पक्षों के बीच विगत 30 वर्षो से भूमि विवाद चला आ रहा है। हत्या की घटना में संलिप्त बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। छापामारी के क्रम में अशोक यादव के घर से एक देसी कट्टा पुलिस की टीम ने बरामद की। घटना की हर पहलू पर जांच जारी हैं। शव घर पहुंचते ही लोगों की भीड़ जुट गई। इस घटना से क्षेत्र में भय का माहौल उत्पन्न है।