विजय पासवान भर्राही थानाध्यक्ष पद पर लिया योगदान।

 

विजय पासवान भर्राही थाना में थानाध्यक्ष पद पर लिया योगदान।


कोशीतक/ भर्राही मधेपुरा 


मधेपुरा जिला के एसपी संदीप कुमार सिंह ने विधि व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए गम्हरिया थाना में पदस्थापित एसआई विजय पासवान को भर्राही थानाध्यक्ष अध्यक्ष बनाया। वही प्रभारी तकनीकी शाखा में पदस्थापित एसआई राघव शरण को पुरैनी थानाध्यक्ष पद पर योगदान लेने का आदेश 13 अगस्त को दिया। जिसके आलोक में एसआई विजय पासवान ने बुधवार को भर्राही थाना में अपना योगदान दिया। इस बाबत विजय पासवान ने अपराधी और अपराधकर्मी को चेतावनी देते हुए कहा सुघर जाओ या थाना क्षेत्र छोड़ दो। उन्होंने कहा उसकी पहली प्राथमिकता अपराध पर लगाम लगाने की होगी। ताकि आम आवाम शांति से रह सके। किसी भी पीड़ित को किसी भी तरह की परेशानी हो सीधे हमसे संपर्क कर अपनी परेशानी बता सकते हैं। उसका तुरंत निदान करने का प्रयास किया जाएगा।

Post a Comment

أحدث أقدم