7 सितंबर से होने वाले गणेश महोत्सव के लिए भुमि पुजन संपन्न।

Dr.I C Bhagat
0

 गणेश महोत्सव के लिए भुमि पुजन करते सदस्य 


कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा 


गणेश महोत्सव को लेकर नगर पंचायत सिंहेश्वर के राम जानकी ठाकुरबाड़ी में शुक्रवार को भुमि पुजन किया गया। जिसमें इस बार नरेश राम की जगह पुजारी का दायित्व प्रदीप राम को दिया गया। आचार्य पंडित शांति नाथ झा के अशोच के कारण सहायक पंडित ने बजरंग बली के ध्वज रोहण की पुजा संपन्न की। जानकारी के अनुसार सिंहेश्वर के राम-जानकी ठाकुरबाड़ी में पिछले 14 वर्षों से भव्य तरीके  से गणेश महोत्सव मनाया जाता है। गणेश महोत्सव के आयोजन को लेकर व्यापक तैयारीयां शुरू हो गई है। इसके  लिए बजाप्ता 16 अगस्त को राम-जानकी ठाकुरबाड़ी में गणेश महोत्सव को लेकर गणेश  पुजा समिति की एक विस्तृत बैठक की गई। जिसमें गणेश महोत्सव को और भव्य बनाने का निर्णय लेते हुए नई कमिटी का गठन किया गया। जिसमें पुनः राकेश कुमार रमानी को अध्यक्ष बनाया गया। वही उपाध्यक्ष संतोष कुमार चौधरी, महासचिव प्रधान भारती, सचिव रामाशिश रमानी, कोषाध्यक्ष चंदन साह, सह कोषाध्यक्ष अमित कुमार साह, सुचना पदाधिकारी अमीत भगत, विकास कुमार, रामाशिष कुमार, ईश्वर कुमार, गोपाल भगत, विष्णु कुमार, शिव कुमार शामिल थे।गणेश महोत्सव को लेकर बजरंगबली का ध्वज लगाते सदस्य गणेश महोत्सव को लेकर भुमि पुजन करते समिति सदस्य 

इस बाबत उप प्रमुख मुकेश यादव ने कहा इसबार गणेश महोत्सव में कलकत्ता के कलाकारों का कार्यक्रम के आयोजन की रूपरेखा तय किया गया है। वही अध्यक्ष राकेश रमानी ने बताया की 7 सितंबर से 17 सितंबर तक गणेश महोत्सव का आयोजन हो रहा है। जिसमें प्रत्येक दिन साढ़े 7 बजे गणेश आरती का आयोजन होगा। वही 7 बजे  से 10 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वही सुमित वर्मा ने बताया इस बार गणेश महोत्सव में दुर दुर से दुकानदार की टीम मेला में आ रही है। इस बार मेला के लिए प्रयाप्त जगह भी है। मौके पर श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन के संस्थापक भास्कर निखिल, मनीष मोदी, अमीत कुमार सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner