कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा
सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 106 पर नारियल विकास बोर्ड के समीप एक अज्ञात ट्रेक्टर की चपेट में आने एक 55 वर्षीय एक अधेड़ की मौत हो गई। जानकारी अनुसार जजहट सबैला पंचायत के वार्ड नंबर 01 भेलवा टोला निवासी झिंगर राम किसी काम से बाजार जा रहे थे। इस क्रम में सड़क पार करने के दौरान एक ट्रेक्टर की चपेट में आने से अधेड़ सड़क पर गिर गया। सड़क पर गिरने के दौरान स्थानीय लोगों की मदद से घायल को जेएनकेटी मेडिकल कालेज लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र अनिल कुमार ने बताया कि उनके पिताजी किसी काम से बाजार गए हुए थे। कुछ ही देर बाद जानकारी मिली कि वे किसी ट्रेक्टर की चपेट में आ गए हैं और उनकी मौत हो गई है। घटना को अंजाम देने के बाद ट्रेक्टर सुखासन की और भाग गया। घटना के बाद से मृतक की पत्नी गीता देवी का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं मृतक अपने पीछे 5 बेटी और 2 बेटे को छोड़ गया। इस बाबत थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है।