मोहर्रम के दुसरे दिन भी तजिया के साथ खेल दिखाते।
कोशीतक/ गम्हरिया मधेपुरा
अखाड़े में जमकर लाठी खेल का प्रदर्शन किया गया। इसे देखने को लेकर हजारों की भीड़ खेल मैदान में जुटी थी। इस दौरान अंजुमन कमेटी के द्वारा वार्ड नंबर 08 में मेला का आयोजन किया गया। जहां पर मुस्लिम भाइयों ने कई खतरनाक खेल खेलकर लोगों को चौंका दिया। सीने पर ईंट फोड कर, सिर पर आग जलाकर चाय बनाना, धारदार तलवार पर नंगे पांव खड़े होना, मुंह से कागज की लंबी टुकड़े निकालना जैसे खतरनाक खेल ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। मुस्लिम भाइयों ने एक दूसरे के बीच ताजिया मिलान कर हाथ मिलाया और भाईचारे का पैगाम दिया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता सहित सभी पुलिस अधिकारी और पुलिस बल, मजिस्ट्रेट के रूप में प्रतिनियुक्त कर्मी आदि मौजूद थे।
एक टिप्पणी भेजें