मुरलीगंज की बेटी को जहर खिला कर मारने मां ने ही लगाया आरोप।
कोशीतक/ मुरलीगंज मधेपुरा
मुरलीगंज थाना क्षेत्र की एक महिला ने उसकी बेटी को जहर खिला कर मारने का आरोप लगाया है। जिसकी जानकारी लड़की की मां को मेडिकल कॉलेज से मिली है। इस बाबत मृत लड़की की मां मुरलीगंज थाना क्षेत्र निवासी अनीता देवी ने बताया कि दस वर्ष पूर्व उनकी बेटी रानी कुमारी कि शादी शंकरपुर थाना क्षेत्र के विकास कुमार से सम्पन्न हुई थी। लगभग छह माह पूर्व प्रेम प्रसंग के मामले में फंसाकर उनकी बेटी को शंकरपुर थाना क्षेत्र के ही रंभू यादव नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक में मनमोद सिंह के घर में भाड़ा पर रहने लगा। जहां पर उसे जहर दे दिया। जिसकी मौत जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज में हो गई। इस बाबत सिंहेश्वर थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।