भूमि एंव राजस्व मंत्री डा. दीलीप जयसवाल के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर सिंहेश्वर मंडल अध्यक्ष ने दी बधाई।

Dr.I C Bhagat
0
सिंहेश्वर मंदिर में राजस्व मंत्री को मंडल अध्यक्ष ने किया था सम्मानित 


कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा


बिहार में विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा ने एक  नया दमदार और जमीन से जुड़े नेता को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। बता दें कि विधानपरिषद सदस्य डा. दिलीप जयसवाल को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। विधान पार्षद श्री जयसवाल के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर सिंहेश्वर के बीजेपी मंडल अध्यक्ष संतोष मल्लिक ने बधाई देते हुए कहा कि अभी तक जो कोसी सीमांचल का क्षेत्र खासकर सिंहेश्वर विधानसभा से  भाजपा अपनी उम्मीदवार नहीं उतरी थी। नए अध्यक्ष के आने से यह  संभव दिखता है। और अब कार्यकर्ता और आम जनता में हर्ष के माहौल है। सभी को विश्वास है कि अब भाजपा इस क्षेत्र से अपनी दावेदारी पेश करेंगी। उन्होंने कहा हमारे विधान पार्षद ने सिंहेश्वर के श्रावणी मेला को राजकिय मेला घोषित कर सिंहेश्वर वासियों को इठलाने का मौका दिया। साथ ही सिंहेश्वर को विश्व पटल पर लाने का हर संभव प्रयास करने का वादा भी किया। 

बीजेपी आईटी सेल के जिला संयोजक सुभाष चौहान ने नए प्रदेश अध्यक्ष को बधाई  देते हुए कहा कि मधेपुरा जिला में अभी तक बीजेपी अपनी उम्मीदवार नही दिया था। नए प्रदेश अध्यक्ष से उम्मीद ही नही पूर्ण विश्वास है। कि अब सिंहेश्वर के साथ साथ मधेपुरा जिला के सभी विधानसभा से बीजेपी के  कार्यकर्ता चुनाव लड़ें। सहरसा दौरा के दौरान कुछ ही दिन पहले डा. दिलीप जायसवाल महादेव की नगरी बाबा सिंहेश्वर नाथ के दर्शन और पूजन के  लिए आए थे। प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई देने वालों में बिष्णु शर्मा,अरुण आनंद, राजीव रंजन, अरुण ऋषिदेव, विनोद सरदार, धनेश्वर राम, हीरा कुमार, प्रभास चौपाल, सुरेश  यादव, संजय पौदार, प्रताप  नारायण सिंह, राम पुकार सिंह, गजेन्द्र यादव, दिनेश यादव, मिटटु चौहान, रामाशंकर तिवारी, सुरेश मंडल, प्रकाश राम, राजु राजा, पंकज झा, संजीत राय शामिल थें।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner