एसडीओ और नगर पंचायत की पहल पर कई दिनों से घर घुसा का नाला का गंदा पानी निकला जा सका।

Dr.I C Bhagat
0

 

नाला की समस्या की जानकारी देते नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि 
पानी की निकासी के लिए नाला खोदने के लिए लगा जेसीबी नाला का मुह खुलते ही रूका पानी का वेग 2 घंटा  चला 


कोशीतक/सिंहेश्वर मधेपुरा 


सिंहेश्वर नगर पंचायत के मुख्य बाजार में एनएच द्वारा पुल निर्माण के दौरान नाला का निकास बंद हो जाने के कारण हाथी गेट से पुल तक के दुकानदार के घर दुकान में नाला का पानी चले जाता था। इसी बीच बरसात के कारण नाला में पानी आने से मनी स्वीट होटल के आगे लगभग सभी दुकान और घरों में नाला का पानी घुस गया। नाला के गंदा पानी की सरांध से लोगों का जीना दुभर हो गया था। घर वालों ने आसपास सभी लोगों को इसकी जानकारी दी। लेकिन सावन में सड़क तोड़कर नाला साफ करने की इजाजत किसी ने नही दी। इसकी जानकारी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवचंद चौधरी को मिली। तो उन्होंने इस मसले को एसडीओ संतोष कुमार के सामने लोगों की समस्या रखा। लेकिन मामला सावन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सड़क तोड़कर नाला का पानी की निकासी में पेंच देख किसी की हिम्मत नही हो रही थी। शिवचंद चौधरी के आग्रह पर जब एसडीओ संतोष कुमार वहा का निरीक्षण किया। वहा की दुर्दशा देखकर 12 बजे रात्री तक में नाला निकासी का काम को कर सड़क को ढालने की शर्त पर इजाजत दे दिया। नाला का मुख खोलने के बाद तोड़े गए भाग ढ़लाई करते 

रात भर चलता रहा युद्धस्तर पर काम।

नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजकुमार कुशवाहा के साथ नगर पंचायत के कर्मियों ने नाला के पानी की निकासी का काम शुरू किया। काफी मस्कत के बाद नाला का मुह मिला। जब नाला का मुह खुला तो 2 घंटा तक तेज रफ्तार से पानी का निकलता रहा। उसके बाद वहा होम पाईप सेट कर फिर उसकी ढलाई कर दिया गया। एसडीओ श्री  कुमार रात में भी कार्य प्रगति की जानकारी लेते रहे। वही लोगों ने एसडीओ संतोष कुमार और नगर पंचायत के इस  कार्य के लिए सभी लोगों उनकी की सराहना की। मौके पर व्यापार मंडल सह सुखासन पैक्स अध्यक्ष सह नगर पंचायत प्रतिनिधि शिवचंद्र चौधरी, ईओ राजकुमार कुशवाहा, रंजीत शर्मा,  प्रदीप राम, विन्देश्वरी राम, रंजीत सिंह, शंकर चौधरी, देवेश राम, मनोज  राणा, मिथलेश यादव, सियाराम यादव, रमेश कुमार, मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner