पुर्णिया में तनिष्क शोरूम में अपराधियों का तांडव लगभग 20 करोड़ों के जेवरात की लुट की आशंका।

Dr.I C Bhagat
0

 तनिष्क शोरूम पिस्टल लिए अपराधी सीसीटीवी फुटेज में 


कोशीतक/ पुर्णिया 


पूर्णिया में  बड़ी घटना की सुचना मिल रही है। शहर के प्रसिद्ध तनिष्क के शो रुम मे दिन दहाड़े अपराधियों ने लुट की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। सुत्रो के अनुसार लुट की घटना को 20 से 28 साल के लगभग 6 युवक ने मिलकर अंजाम दिया है। सभी अपराधियों के पास हथियार थे। पहले तीन अपराधी ग्राहक बनकर शोरूम में दाखिल हो गया। और फिर कुछ समय बाद तीन और अपराधी अंदर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने गन पॉइंट पर लूटपाट शुरू की। लूटपाट के दौरान बदमाशों ने शोरूम के कर्मचारियों और खरीदारी करने आए ग्राहकों को ऊपर के फ्लोर पर बंधक बना लिया। यह घटना महज 20 मिनट के भीतर घटी और अपराधी मौके से फरार हो गए। शो रूम  में लुट की घटना के बाद भागने के दौरान बाईक गिरने से एक अपराधी का पिस्तौल छूट गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक ई रिक्सा वाला पिस्टल उठा कर भाग गया। पुर्णिया में तनिष्क शोरूम में भीषण डकैती,सहमा पुर्णिया 

मालूम  हो की लगभग 12 बजे 6  युवक हथियार के बल पर तनिष्क शो रुम मे घुसकर बोरा में जेवरात भरकर अपने वाहन से फरार हो गया। पूर्णिया में दिन दहाड़े इस तरह की घटना से लोग सहम  गए है। हालांकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के अनुसार कारवाई शुरू कर दिया है। हालांकि सीसीटीवी फुटेज में अपराधी बिना नकाब के ही नजर आ रहा है। पूर्णिया के एसपी खुट घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जांच कर रहे है। वही कितने की लूट हुई है इसका अभी तक खुलासा नही हो सका है। लेकिन स्थानीय लोगों की माने तो लुटे गए जेवरात की कीमत करोड़ों रूपये तक हो सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner