घर में सोए सेवानिवृत्त शिक्षक की अपराधियों ने की गोली मारकर हत्या।

Dr.I C Bhagat
0

 सेवानिवृत्त शिक्षक रामनारायण यादव का फाईल फोटो 
घटनास्थल पर जांच करते जानकीनगर की पुलिस 


कोशीतक/ जानकीनगर पुर्णिया


जानकीनगर पुर्णिया में अज्ञात अपराधियों ने एक सेवानिवृत शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गये। मृतक की पहचान जानकीनगर नगर पंचायत वार्ड नंबर 4 निवासी सेवानिवृत 75 वर्षिय शिक्षक राम नारायण यादव के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक बुधवार की रात करीब 9 बजे के आस पास खाना खा कर अपने घर के दरवाजे पर सोने चले गए। वही सुबह जब घर के लोग उन्हें उठाने गए तो देखा कि राम नारायण यादव खून से लथपथ मृत पड़े हैं। और उन्हें दो जगह गोलियां लगी हुई हैं। परिजनों ने बताया कि रात करीब 11:30 बजे जोर की आवाज हुई थी। लेकिन उन लोगों ने ट्रक का टायर फटने की आवाज समझकर इसे अनसुना कर दिया था। घटना की सूचना जानकीनगर थाना की पुलिस को दी गयी। जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गयी है। 

घटना स्थल पर पहुंचे बनमनखी डीएसपी हुलास कुमार ने बताया कि बुधवार की रात करीब 11:30 बजे अपराधियों ने वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी है। प्रथमदृष्टया आपसी रंजिश का मामला दिख रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जल्द ही कांड का उद्भेदन कर अपराधी  को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner