कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा
25 जून 2024 को भाजपा मधेपुरा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष दीपक कुमार की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं ने आज के दिन लागू हुए आपातकाल दिवस को काला दिवस के रूप में मनाया गया। उक्त अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद भगत मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि आपातकाल के समय जो चरित्र कांग्रेस का था आज भी वही चरित्र कांग्रेस का है। आज भी कांग्रेस के नेता समाज में भ्रम और अफवाह फैला कर समाज को बांटने और नफरत फैलाने का काम कर रहीं है। इस बार भी चुनाव में 8500 खटा खट खटा एकाउंट में पैसा आएगा कह कर लोगों को मुर्ख बनाने का काम किया। उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री स्वदेश कुमार ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र की दुहाई देने वाले इंडिया गठबंधन के नेता समाज को तोड़ने और देश को कमजोर करने का काम कर रहे हैं। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डा. अमोल राय ने कहा कि आपातकाल का मैं भुक्त भोगी हूं। उस वक्त मैं छात्र संघ का अध्यक्ष हुआ करता था। स्वाभाविक रूप से छात्र आंदोलन में हर एक गतिविधि में बढ़ चढ़ कर भाग लेता था। स्थानीय स्तर पर सुलझे हुए नेता राधा कांत यादव, राजनन्दन यादव, रामेश्वर यादव, राजेन्द्र प्रसाद यादव के साथ हम लोग एक एक कार्यक्रम को अमली जामा देते रहे।
अध्यक्षीय भाषण देते हुए जिलाध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि आपातकाल थोप कर कांग्रेस ने संविधान और लोकतंत्र की हत्या की। उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डा. अंकेश गोप ने कहा कि आपातकाल के द्वारा आजाद भारत में कांग्रेस ने लोकतंत्र और संविधान की हत्या की थी। आज भी वर्तमान कांग्रेस की विचारधारा आपातकाल जैसी शासन करने की है। और देश की जनता इस बात को समझती है। उक्त अवसर प्रो. राम चन्द्र यादव, रंजन रवि, अशोक मेहता, विपिन कामती, मंटू यादव, शशिकांत झा, सुदीप ठाकुर, राहुल राय, अरुण ऋषिदेव, दिलशाद अहमद, अनमोल मंडल, अशोक यादव, मनोज मंडल, कुमारी साबरमती, राजेश दास, समेत सैकड़ों भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उक्त अवसर पर मौजूद रहे।