विधी व्यवस्था संधारण के लिए 12 पुलिस अधिकारियों का हुआ स्थांतरण।

Dr.I C Bhagat
0

 

एसपी संदीप सिंह द्वारा निकाला पत्र 



कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा


मधेपुरा के 12 पुलिस पदाधिकारियों का ट्रांसफर और पोस्टिंग की गई है। इनमें तीन थानाध्यक्षों को लाइन हाजिर भी किया गया है। इस फेरबदल का मुख्य उद्देश्य विधि व्यवस्था संधारण और बेहतर अपराध नियंत्रण करना है। विधि व्यवस्था संधारण और बेहतर अपराध नियंत्रण को लेकर मधेपुरा के 12 पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इनमें तीन थानों के थानाध्यक्ष भी शामिल हैं। इसे लेकर एसपी संदीप सिंह ने बुधवार को निर्देश जारी किए हैं। आदेश के मुताबिक, मुरलीगंज थानाध्यक्ष मंजू कुमारी, ग्वालपाड़ा थानाध्यक्ष विजय पासवान और गम्हारिया थानाध्यक्ष विकास कुमार का स्थानांतरण पुलिस केंद्र सिंहेश्वर किया गया है। डीसीबी शाखा के प्रभारी के अजित कुमार को मुरलीगंज थानाध्यक्ष, पुलिस निरीक्षक सह यातायात थानाध्यक्ष रवि पासवान को ग्वालपाड़ा थानाध्यक्ष, विधि व्यवस्था कोषांग प्रभारी पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार गुप्ता को गम्हारिया थानाध्यक्ष, चरित्र प्रमाण-पत्र शाखा के प्रभारी अमित कुमार को यातायात थानाध्यक्ष, पुलिस केंद्र के परिचारी प्रवर सत्येंद्र मिश्र को साइबर थाना में पदस्थापित किया गया है।वहीं सीसीटीएनएन कोषांग के प्रभारी पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार सिंह को परिचारी पुलिस केंद्र सिंहेश्वर बनाया गया है। हिन्दी शाखा प्रभारी महबूब आलम को साइबर थाना, नफीस कोषांग के प्रभारी पुलिस निरीक्षक पंकज कुमार को लोक शिकायत निवारण कोषांग, जन शिकायत कोषांग का प्रभारी बनाया गया है। मानवाधिकार और अन्य आयोग के कोषांग प्रभारी अखिलेश्वर कुमार को ईआरएसएस कोषांग और विधि व्यवस्था शाखा का प्रभारी बनाया गया है। इन लोगों को 24 घंटों के अंदर योगदान देकर अनुपालन प्रतिवेदन से अद्योहस्ताक्षरी को अवगत कराने का निर्देश दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner