निजी अस्पताल के कर्मी को घर जाने के दौरान बदमाशों ने मारी गोली, इलाजरत

 

गोली का शिकार एक्स रे टेक्निशियन इलाज के दौरान 
एक्स-रे टेक्निशियन राज कुमार इलाजरत 


कोशीतक/सिंहेश्वर मधेपुरा


मधेपुरा जिले के भर्राही थाना क्षेत्र अंतर्गत सुंदरपट्टी पेट्रोल पंप से लगभग 200 मीटर उत्तर प्लांट के समीप मंगलवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक निजी अस्पताल के स्टाफ को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गोली दाएं जांघ में लगी है। गंभीर रूप से घायल मुरलीगंज थाना क्षेत्र के पड़वा नवटोल वार्ड नंबर 5 निवासी ललन ठाकुर के 38 वर्षीय बेटे राजकुमार का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल राजकुमार ने बताया कि वह मधेपुरा में डॉ. उदित राजा के सतीश मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में एक्स-रे टेक्नीशियन के रूप में काम करते हैं। मंगलवार की शाम लगभग साढ़े 6 बजे अस्पताल में काम खत्म होने के बाद वह बाइक से अपने गांव पड़वा जा रहे थे। रास्ते में एनएच 107 पर सुंदरपट्टी पेट्रोल पंप से करीब 200 मीटर उत्तर बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। और सभी बदमाश चांदनी चौक की तरफ भाग निकले। आसपास के लोगों ने उसे ई-रिक्शा से सतीश मेमोरियल हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी भर्राही थाना को दी गई। मौके पहुंची भर्राही थाने की पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। डॉ. उचित कुमार राजा ने बताया कि शाम में काम खत्म होने के बाद राजकुमार घर जा रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने उनके जांघ में गोली मार दी। ऑपरेशन कर गोली बाहर निकाल दिया गया। अब वह खतरे से बाहर है। भर्राही थाना मनोज कुमार बच्चन ने कहा कि गोली चलने की सूचना मिली है। फिलहाल घायल का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। 

Post a Comment

أحدث أقدم