कोशीतक/सिंहेश्वर मधेपुरा
सुपौल लोकसभा क्षेत्र के सिंहेश्वर में लोगों ने खुशनुमा मौसम में मतदान करना शुरू कर दिया। सुबह से ही मौसम काफी खुशनुमा बना रहा। इस खुशनुमा मौसम में मतदाता लगातार घर से बाहर निकल मतदान केंद्र पहुंचते रहे। क्षेत्र के लगभग सभी बूथों पर मतदाताओं के लिए की गयी व्यवस्था ठीक ठाक थी। हालांकि सुबह के मौसम को देखते हुए लगभग सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ दिखी। पूरे सिंहेश्वर विधानसभा में सुबह के नौ बजे तक 35 हजार 878 वोटर ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इसमें 18 हजार 321 पुरुष व 17 हजार 557 महिला वोटर ने 10.79 प्रतिशत मतदान किया। जबकि अकेले सिंहेश्वर में कुल 13 हजार 553 वोट डाले गए। इसमें 7068 पुरुष व 6485 महिला ने 14.82 प्रतिशत अपने मताधिकार का उपयोग किया। जबकि सुबह 11 बजे तक अकेले सिंहेश्वर में कुल 25 हजार 517 लोगों ने मताधिकार का उपयोग किया। इसमें पुरुष 13 हजार 277 व महिला 12 हजार 240 ने 27.90 प्रतिशत मत डाला।फसट टाइम वोटर,मोनिका, कुसुम राज और आयुष कुमार
वहीं हर बूथ पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया। इसमें लगभग हर बूथ पर अर्धसैनिक पुलिस बल की तैनाती की गई थी। वहीं मतदान के दौर में सबसे पहले जजहट सबैला के मध्य विद्यालय सबैला पर बनाए गए दो केंद्रों में महिला व पुरुष बराबर पहुंचे थे। जहां बूथ संख्या 76 और 77 पर सुबह 7.22 तक 17 और 27 मत ही पड़े थे। जबकि झिटकिया स्थित कन्या उर्दू प्राथमिक विद्यालय झिटकिया में बनाए गए चार बूथ पर 7.35 तक बूथ संख्या 78 पर 20 मत, बूथ संख्या 79 पर 2.88 प्रतिशत, बूथ संख्या 80 पर 1.80 प्रतिशत, 81 पर 3.45 प्रतिशत मतदान किया गया। इसके बाद सुखासन पंचायत स्थित आदर्श बूथ टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज सुखासन में बनाए गए तीन बूथ में बूथ संख्या 40 पर 7.50 तक 5.33 प्रतिशत, बूथ संख्या 41 पर 5.21 प्रतिशत व बूथ संख्या 42 पर 4.15 प्रतिशत मताधिकार का उपयोग किया गया। इसके बाद सुखासन के ही राजकीय बुनियादी अभ्यास विद्यालय में बनाए गए दो बूथ में से एक बूथ सुबह 7.53 तक काफी संख्या में लोग मतदान के लिए पहुंचे। इसमें बूथ संख्या 44 पर 10.01 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि पास के दूसरे बूथ पर 6.29 प्रतिशत ही मतदान हो पाया। सीता देवी 91 वर्ष मो सलीम 88 वर्ष वाकर के सहारे, सकुंतला देवी मतदान करने बूथ पर पहुंचे।
भवानीपुर पंचायत के पंचायत भवन दायां भाग में केंद्र संख्या 35 पर लगभग आधे दर्जन से अधिक मतदाताओं ने शिकायत करते हुए कहा कि उन लोगों को मतदान के लिए पर्ची ही नहीं दी गयी थी। जिस वजह से उन लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जबकि भवानीपुर में चार बूथ में दो बूथ पंचायत भवन और दो बूथ मध्य विद्यालय भवानीपुर में बनाया गया था। इसमें पंचायत भवन के बूथ संख्या 35 दायां भाग में 8. 10 तक 7.75 प्रतिशत, बूथ संख्या 36बायां भाग में 8.80 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं मध्य विद्यालय में बूथ संख्या 37 बायां भाग में 8.11 बजे तक 11.39 प्रतिशत और दायां भाग में 11.14 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। इसके बाद रूपौली पंचायत के सतोखर स्थित प्राथमिक विद्यालय सतोखर में सुबह 8.24 तक बूथ संख्या 31 पर 10.06 प्रतिशत व बूथ संख्या 32 पर 9.41 प्रतिशत मतदान हो पाया। इसमें सिंहेश्वर स्थित जिला परिषद डाक बंगला मध्य भाग में सुबह से ही मतदाता अपने घरों से निकल बूथ पर पहुंचे थे। यहां महिलाओं की लाइन इतनी बड़ी थी कि लाइन एनएच के किनारे तक पहुंच गयी थी। हालांकि मतदान का दिन होने के कारण सड़क पर वाहनों के काफी कम होने के कारण सब कुछ ठीक- ठाक चलता रहा। यहां बूथ संख्या 51 पर सुबह 8.40 तक 165 मतदाता 18.75 प्रतिशत ने अपना मताधिकार का उपयोग किया। जबकि बैहरी पंचायत के बुढ़ावे स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय बायां भाग बूथ संख्या 25 पर 9.30 बजे तक 12.30 प्रतिशत और दायां भाग बूथ संख्या 26 पर 13.35 प्रतिशत वोटरों ने मत डाला। रामपट्टी पंचायत के उच्च माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए तीन बूथ में बूथ संख्या 46 पर 15.61 प्रतिशत, बूथ संख्या 47 पर 20.82 प्रतिशत व बूथ संख्या 48 पर 20.94 प्रतिशत मतदान हुआ। लालपुर सरोपट्टी पंचायत के प्राथमिक विद्यालय सरोपट्टी लक्ष्मीनिया में बूथ संख्या 61 पर 13.14 प्रतिशत मतदान हो पाया था। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय गौरीपुर पंडा टोला में बनाए गए दो बूथों में सुबह 9.37 बजे तक बूथ संख्या 63 पर 21.43 प्रतिशत और बूथ संख्या 64 पर 17.97 प्रतिशत मतदान किया गया। पटोरी पंचायत के मध्य विद्यालय पटोरी में बनाए गए दो बूथ में बूथ संख्या 72 पर 27.28 प्रतिशत व बूथ संख्या 73 पर 16.36 प्रतिशत मताधिकार का उपयोग हुआ. जबकि इटहरी गहुमनी के राजकीय कृत मध्य विद्यालय में बनाए गए दो बूथ में बूथ संख्या 90 पर 24.53 प्रतिशत और बूथ संख्या 91 पर 29.87 प्रतिशत मतदान हुआ।
एक टिप्पणी भेजें