मधेपुरा में अपराधियों का तांडव रजनीगंधा का पैसा मांगने पर दुकानदार को मारी गोली। घायल का इलाज जेएनकेटी में।

 बेखौफ अपराधियों की गोली से घायल उप सरपंच जेएनकेटी मे इलाजरत। 


कोशीतक/बिहारीगंज मधेपुरा 


मधेपुरा जिला के बिहारीगंज प्रखंड के पान दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली। दुकानदार का अपराध इतना था कि फोर व्हीलर सवार से दो रजनीगंधा का 50 रूपया की मांग लिया। जिसके जबाब में फोर  व्हीलर के पिछे बैठे बेखौफ अपराधियों ने पिस्टल निकाली और दुकानदार पर गोली चला दिया। भाग्य था दुकानदार की उसने पिस्टल देखते छिपने की कोशिश की। जिसके कारण गोली उसके गाल को छुते निकल गया। जिसके कारण पुरे चेहरे पर बारूद का कण दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों ने उसे उठाकर पीएचसी बिहारीगंज ले गया। जहा से उसे जेएनकेटी मेडिकल कालेज रैफर कर दिया। जहा उसका इलाज चल रहा है। 


क्या है मामला।


इस बाबत पीड़ित के बड़े भाई अजय कुमार ने बताया की बिहारीगंज प्रखंड के लक्ष्मीपुर वार्ड नंबर 12 निवासी बृज  नंदन मेहता का पुत्र अवध किशोर मेहता लगभग 8.10 बजे अपने दुकान पर बैठा था। उसी समय एक फोर व्हीलर में 1 महिला सहित 4 लोग सवार थे। फोर व्हीलर से 2 रजनीगंधा मांगा गया। दुकानदार अवध किशोर मेहता ने 2 रजनीगंधा देकर 50 रूपया मांगा। फोर व्हीलर वाले को पैसा मांगना नागवार गुजरा और उसने पिस्टल निकाली और गोली चला दिया। जिससे गोली पान दुकानदार अवध किशोर मेहता के गाल को छुते निकल गया। इस बाबत बिहारीगंज थानाध्यक्ष जया कुमारी ने बताया कार सवार ने घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों की खोज की जा रही है।

Post a Comment

أحدث أقدم