29 पीस कफ सिरप के साथ 1 गिरफ्तार।

 

कोडिन युक्त कफ सिरप के साथ गिरफ्तार तस्कर 


कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा


थाना क्षेत्र के राम जानकी ठाकुरबाड़ी के पीछे बने अशोक वाटिका के समीप पुलिस ने कोडिनयुक्त कफ सिरप के साथ एक युवक को पकड़ कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की अशोक वाटिका के समीप प्रतिबंधित कफ सिरप धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर थाने में नियुक्त एसआई रामदयाल सिंह पुलिस बल के साथ उक्त स्थल पर पहुंची तो पुलिस गाड़ी देखकर चार युवक भागने लगे। जिसमें पुलिस को एक युवक को पकड़ने में कामयाबी हासिल हुई। पूछताछ के दौरान पकड़े गए युवक ने अपना नाम कुमोद कुमार नगर पंचायत सिंहेश्वर वार्ड नंबर 7 का निवासी बताया गया। जबकि भागने वाले अन्य युवक का नाम रूपेश कुमार , सुभाष कुमार जो  वार्ड नंबर 7 नगर पंचायत सिंहेश्वर के रहने वाले हैं। और चौथे का नाम रामपट्टी निवासी सोनू सिंह बताया गया। पकड़े गए युवक के पास रखे एक झोले से 100 एमएल का 29 पीस सिरप बरामद किया गया। इस बाबत थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम और एसआई रामदयाल सिंह ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया की फरार युवक की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस बल में संजीव कुमार व साजन कुमार मौजूद थे।

Post a Comment

أحدث أقدم