कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा
शुक्रवार को मधेपुरा जिला के घैलाढ़ प्रखंड के मध्य विद्यालय अर्राहा में समावेशी स्वीप सह मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत विकास मित्रों की साईकिल रैली निकाली गई। उप विकास आयुक्त अवधेश कुमार एवं जिला कल्याण पदाधिकारी राम कृपाल यादव द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया। यह साईकिल रैली मध्य विद्यालय अर्राहा से प्रारंभ होकर दक्षिण की ओर मुख्य सड़क के दोनों तरफ महादलित टोला होते हुए वापस मध्य विद्यालय अर्राहा के उत्तर ऋषिदेव टोला होकर काली मंदिर तक जाकर पुनः इसी मार्ग से वापस होते हुए वापस मध्य विद्यालय अर्राहा के प्रांगण में वापसी किया। इस क्रम में विकास मित्रों द्वारा मतदाताओं से डोर टू डोर सम्पर्क कर आमंत्रण पत्र दिया एवं 7 मई को मतदान करने हेतु अनुरोध किया गया। साथ ही मतदाताओं को मतदान केंद्रों पर उपलब्ध होने वाली सुविधाओं, मेडिकल टीम, वैकल्पिक दस्तावेजों एवं मतदान करने के समय आदि के बारे में जानकारी दी गई। घरों एवं गाडियां पर समावेशी स्वीप स्टीकर भी लगाया गया। तत्पश्चात मध्य विद्यालय अर्राहा में मतदाता जागरूकता संवाद का आयोजन किया गया। जिसका डीडीसी श्री कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। साथ ही मतदाताओं को संबोधित करते हुए मतदान करने के लिए प्रेरित किया। जिला कल्याण पदाधिकारी, डीपीओ आईसीडीएस रश्मि भारती, डीपीएम जीविका नील कमल कुमार के द्वारा संबोधन किया गया।