सुखासन में आग से एक घर जला।

 आग लगने से सुखासन पंचायत में एक घर जला 


कोशीतक/सिंहेश्वर मधेपुरा 


प्रखंड क्षेत्र स्थित सुखासन पंचायत के वार्ड नंबर 5 में देर शाम आग लगने से एक घर जलकर राख हो गया। हालांकि इस आगलगी में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। समय रहते स्थानीय लोगों की तत्परता के कारण जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया। जानकारी अनुसार देर शाम जितेंद्र पोद्दार के घर में आग लग गई। आग की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल अग्निशमन विभाग को दी गई। जबतक अग्निशमन की टीम घटना स्थल पर पहुंचती तब तक स्थानीय  लोगों ने आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पीड़ित ने बताया की आग की लपटे तो काफी तेज थी लेकिन स्थानीय लोगों द्वारा पास में जमा किए गए बालू की छिड़काव कर आग पर काबू पा लिया गया।

Post a Comment

أحدث أقدم