नववर्ष पर श्रृंगी श्रृंगी सेवा फाउंडेशन ने शिवगंगा पर सनातनी सांस्कृति का अद्भुत संगम दिखाया।

दीपोत्सव में शामिल श्रद्धालु दीप की लौ जलाते 
शिवगंगा पर बने रंगोली का नयनाभिराम दृश्य 
दीप की रौशनी से जगमगा उठा शिवगंगा परिसर 


कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा 


 हिंदू नववर्ष का स्वागत मंगलवार को बड़े ही अनोखे अंदाज बाबा मंदिर परिसर स्थित शिवगंगा तट पर किया गया। इस  पावन अवसर पर सिंहेश्वर मंदिर का शिवगंगा तट जब शाम को हजारों दीपों लौ की रौशनी से जगमगा उठा। उसके साथ तट  पर सतरंगी रौशनी ने  भी अद्भुत छटा बिखेरती नजर आ रही थी। मानो ऐसा लगा जैसे आज स्वयं सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा इस दृश्य को देख कर आह्लादित हो रहे हों। भगवान राम और बाबा भोलेनाथ के जयकारे गौरवशाली हिन्दू परम्परा को जीवंत कर रहे थे। साथ  ही आज ही चैती नवरात्रा में माता शैलपुत्री स्वंय अपनी मौजूदगी का अहसास करा रही थी। श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन के सौजन्य से विक्रम संवत 2081 के पहले दिन के स्वागत समारोह का भव्य आयोजन आदर्श आचार संहिता के नियमों का पालन करते हुए किया गया। जिसके कारण साउंड नही रहने से आयोजन में कुछ उदासी भी नजर आई। लेकिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से कार्यक्रम का आंनद दोगुना हो गया। पिछले कुछ वर्षों से सिंहेश्वर में शुरू की गई इस परंपरा से हिन्दू नववर्ष का आयोजन भी बड़ा  ही भव्य बनता जा रहा है। अंग्रेजी मानसिकता से निकल अपनी सनातनी सांस्कृति को मजबूत कर रहे हैं। फाउंडेशन के संस्थापक भास्कर कुमार निखिल ने कहा कि इस वर्ष आदर्श आचार संहिता को देखते हुए गंगा आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। हजारों दीप प्रज्वलित कर नव संस्कृति सृजन का संदेश दिया गया। विशाल प्रांगण में फेले शिव मंदिर परिसर को रंगोली और भगवा ध्वज से इस तरह सजाया गया की लोगों को सनातनी सांस्कृति की झलक दिखाई दी।सनातनी सांस्कृति की झलक दिखाते रंगोली नववर्ष पर दीपोत्सव कार्यक्रम से जगमगा उठा मंदिर दीप जलाते महिला श्रद्धालुओं की टीम 

 शिवगंगा तट के चारों ओर मिट्टी के दीपों की जगमगाहट से दीपावली जैसा मनोहारी छटा दिखाई दे रही थी। शिवगंगा तट पर बने रंगोली मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। रंगोली बनाने में उमेश आर्ट, तन्नु कामती, माही भगत, एकता कुमारी, सुजाता कुमारी, सुरज सिंह तोमर, शोनू भगत, मनीष मोदी का भरपूर सहयोग रहा। मौके पर नगर पंचायत सिंहेश्वर अध्यक्षा पूनम देवी, चिकित्सा प्रभारी डा. रविन्द्र कुमार, सिंहेश्वर व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवचंद्र चौधरी, मुखिया संध अध्यक्ष किशोर कुमार  पप्पू, वस्त्र व्यापार संघ अध्यक्ष अरविंद प्राण सुखका, मधेपुरा जिला स्वर्णकार संघ अध्यक्ष इंद्रदेव स्वर्णकार, पुजारी अमरनाथ ठाकुर उर्फ लाला बाबा, दीपक बाबा, न्यास सदस्य विजय सिंह, पुर्व न्यास सदस्य सरोज कुमार सिंह, बीजेपी मंडल अध्यक्ष संतोष मल्लिक, सदाबहार संवाददाता मुकेश झा,  विनोद सरदार, दिलिप सिंह, फाउंडेशन परिवार के सागर यादव, मनीष आनंद,बमबम सिंह, सत्यम सिंह, गौरव झा, प्रधान भारती, गुड्डू कुमार, रितिक कुमार, मिथुन चौरसिया, अंकित सिंह, अंशु सिंह, बिष्णु कुमार, प्रिंस कुमार, राजा कुमार, देव कुमार, कार्तिक कुमार, सहित सैकड़ों सनासनी मौजूद थे। 

Post a Comment

أحدث أقدم