कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा
राजस्थान में मजदूरी कर रहे एक युवक की सांप काटने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मधेपुरा जिला के भदोल पंचायत के वार्ड नंबर 4 निवासी अभी ऋषिदेव का पुत्र गरीब ऋषिदेव 26 अप्रैल शुक्रवार की रात में गाड़ी में तरबुज लोड करने के बाद करीब 12 बजे अपने डेरा पर जा कर खा पीकर सो गया। लेकिन सुबह 8 बजे तक नही उठने पर जब लोगों ने उसे उठाने की कोशिश की तो नही उठ सका। इस बाबत उसका चचेरा भाई पिंटू ऋषिदेव जो वही था ने बताया की रात में ट्रक पर तारबुज लोड करने के बाद 12 से 1 बजे के करीब डेरा पर जाकर खाना खाया सो गया। मृतक की पत्नी और बच्चों का रो रो कर हो रहा बुरा हाल
सुबह संजीत ने बताया की गरीब नही रहा। वहा पहुंचे तो देखा गरीब का शरीर अकड़ रहा था। उसे पीएचसी ले जाया गया। जहा चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। साथ ही उसने बताया कि यहा से बहुत से लोग मजदुरी के लिए राजस्थान जाते हैं। जो ठिकेदार उसे ले गया था। वही ठिकेदार ने वहा से एंबुलेंस कर लाश को गांव भेज दिया है। वही घर पर उसकी पत्नी और मां का रो रो कर बुरा हाल है।