साईड नही देने पर बाईक सवार ने ट्रेक्टर चालक को मारी गोली।

Dr.I C Bhagat
0


मेडिकल कालेज में इलाजरत गोली लगा मरीज।


कोशीतक /सिंहेश्वर मधेपुरा


मधेपुरा जिला के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के हीरो शोरूम के समीप एक उजले रंग के अपाचे पर सवार तीन अपराधियों ने गाड़ी साइड नहीं देने को लेकर एक ट्रैक्टर चालक पर गोली चला दिया। गोली  लगने से चालक बुरी तरह घायल हो गया। इस  बाबत पुलिस को दिए बयान में पीड़ित चालक कुमारखंड थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनियां निवासी अमलेश कुमार ने बताया कि अहले सुबह लगभग  4 बजे वे आलू लेकर त्रिवेणीगंज से सिंहेश्वर की और आ रहे थे। इस बीच करीब 4.45 बजे सिंहेश्वर मे हीरो शोरूम के पास पीछे से अपाचे बाइक पर सवार तीन अपराधी ने आगे से ट्रेकर को घेर लिया और बोलने लगा की गाड़ी साइड क्यों नहीं दिया। इसी क्रम में तीन में से एक लड़के ने गोली चला दिया। गोली चालक के बाएं पैर में लगी। गोली चलने की घटना की जानकारी मिलते ही एएसआई रामदयाल सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। और चालक से बयान लेकर तत्काल उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बेहतर इलाज के बाद चालक को रेफर कर दिया गया है। वहीं थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया की मामले की जानकारी मिली है पुलिस छानबीन कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner