कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा
मधेपुरा जिला के घैलाढ प्रखंड क्षेत्र के चिति पंचायत के चिकनौटवा गांव वार्ड नंबर 6 में देर रात्रि आग लगने से गृहस्थी का सामान और किराना दुकान के सारा सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार गुरुवार को रात करीब 12 बजे चिकनौटवा निवासी सुखो यादव के घर पर अचानक आग लग गई। जिसके कारण घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया।घटना के संबंध में सुखो यादव की पत्नी कंचन देवी ने बताया अन्य दिनों की तरह विगत गुरुवार की देर रात को भी घर के सभी लोग खाना खाकर सो गए थे इस दौरान रात्रि को अचानक अचानक करीब 12 बजे आग की लपट और रोशनी को देखा तो नींद खुली तो देखा घर पर आग लग गई है। घर से बाहर निकल कर लोगों को आवाज दिया। आवाज सुनकर लोगों वहा पहुंचे। ग्रामीणों के आने तक आधे से ज्यादा घर जल चुका था। लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। आग ने घर में रखे कपड़े, नकदी 10 हजार रुपये और खाने पीने का सामान, बर्तन ओर किराना दुकान के सारे समान जल कर राख हो गया। इस बाबत सुखो यादव की पत्नी कंचन देवी ने बताया कि आग लगने से लगभग दो लाख रुपये से ज्यादा की नुकसानी हुई है। उन्होंने बताया कि पहले आग सहदेव यादव के खाना बनाने वाले घर मे लगी है जहा सहदेव यादव के दस बोरा गेहुं, दो बोरा चावल, दो बोरा सरसो जल कर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार को सरकार की तरफ से दिये जाने वाले उचित मुआवजे की मांग की है। इस बाबत सीओ वन्दना कुमारी ने बताया कि उक्त घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने मौखिक रूप से दी है। संबंधित क्षेत्र के राजस्व कर्मचारी राजीव कुमार को आग लगने की घटना की जांच करने के लिए भेज गया है। जांचोपरांत पीड़ित परिवार को मुआवजा के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
घैलाढ से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट