सुपौल से अपने कैशियर पति के साथ मधेपुरा आ रही विकास मित्र की सड़क दुघर्टना में मौत।

Dr.I C Bhagat
0

 

विकास मित्र किरण देवी का फाइल फोटो बीडब्लुओ के साथ 


कोशीतक/सिंहेश्वर मधेपुरा 


सुपौल से मधेपुरा जा रही सुखासन पंचायत की विकास मित्र की गमहरिया के पास बांस के गिरने से हुई सड़क दुघर्टना में मौत हो गई। जानकारी के एलआईसी के कार्यालय में कैशियर के पद पर पदस्थापित सुखासन पंचायत के वार्ड नंबर 4 निवासी मदन राम अपने ससुराल सुपौल से अपनी विकास मित्र पत्नी के साथ मधेपुरा आ रहा था। रास्ते में चंदन पट्टी के पास सड़क के किनारे कुछ लोग बांस काट रहे थे। उसी में एक बांस अचानक ही सड़क की तरफ आ गिरा। जो मदन राम के हेलमेट से टकरा कर उसकी पत्नी सुखासन पंचायत की विकास मित्र किरण देवी को लगा। जिसके कारण वह सड़क पर गिर गई। जिससे उसके सर में काफी चोट आई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे पीएचसी गमहरिया ले जाया गया। जहा गंभीर  स्थिति को देखते हुए जेएनकेटी मेडिकल कालेज भेज  दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके दुर्घटना की खबर मिलते ही प्रखंड कल्याण पदाधिकारी शंभु भारद्वाज, सुखासन मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष किशोर कुमार पप्पू, विकास मित्र संजय ऋषिदेव, ब्रह्म देव ऋषिदेव, किशोर ऋषिदेव, अर्जुन ऋषिदेव, गुलिया देवी, सीता देवी मेडिकल कालेज पहुंचे। लेकिन तब तक चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सिंहेश्वर थाना से एसआई किसन किसकु दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे  में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner