कोशीतक/ आलमनगर मधेपुरा
आलमनगर थाना क्षेत्र के बांसवाड़ा पंचायत स्थित नवगछिया टोला में अचानक आग लगने से चार लोगों का घर जलकर खाक हो गया। आग लगने की वजह से 3 गाय, 3 गाय का बच्चा एवं 4 बकरी का भी मौत आग में झुलसने से हो गई ।आग की वजह से लगभग चार से पांच लाख की क्षति होने की संभावना जताई गई। इस बाबत स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि अचानक घर से आग कि लपेट उठने लगे इसके बाद देखते ही देखते निभा देवी पति संतोष साह, आशा देवी पति नरेश साह, सुमित्रा देवी पति रामचंद्र साह, रानी देवी पति श्रवन साह के घर में आग पकड़ लिया। आग के विकराल रूप को देख स्थानीय ग्रामीण के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास किया गया। परंतु ग्रामीणों की प्रयास के बाद भी चल रही तेज पछिया हवा में आग की लपटे थमने का नाम ही नहीं ले रहा था। और देखते ही देखते चारो घर जलकर राख हो गया। घर में रखें कपड़ा, राशन, फर्नीचर एवं नगदी कुल मिलाकर लगभग चार से पांच लाख की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। वही सबसे ज्यादा हृदय विदारक इस आग में 3 गाय और 3 गाय के बच्चे के साथ-साथ 4 बकरी भी जल गया घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल था आग की खबर लगते ही अंचलाधिकारी दिव्या कुमारी, पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रामानंद सिंह, उप मुखिया प्रतिनिधि रंजीत गुप्ता, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष पप्पू साह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह अंचल कर्मी अमरनाथ कुमार सहित कई सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हुए लोग स्थल पर पहुंचकर आग का जायजा लिया। पीड़ित परिवार के महिला मुखिया को चेक सौंपते सीओ दिव्या कुमारी
वहीं सीओ दिव्या कुमारी ने तत्काल स्थल पर ही अग्नि पीड़ित निभा देवी, आशा देवी, सुमित्रा देवी एवं रानी देवी के बीच 12 -12 हजार का चेक प्रत्येक घर की महिला मुखिया को सौंपा। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अंचलाधिकारी दिव्या कुमारी ने बताया कि अभी खरमास का समय चल रहा है। सुबह में ही खाना बना ले और रात्रि का खाना संध्या में ही बना आग को चूल्हे में नहीं रहने दे खाना बनने के तुरंत बाद आग को बुझा दे साथ ही घर छोड़कर बाहर खेत में काम करने के लिए जाने से पहले एक आदमी को हर वक्त घर में रखें आपकी सावधानी से आप स्वयं भी बचेंगे और अपने पड़ोसी को भी बचाएंगे।
आलमनगर से कन्हैया महाराज की रिपोर्ट