कमरगामा के सिरसिया में आग लगने से 4 लोगों का 3 घर जलकर राख।

 

आग को बुझाने में लगें स्थानीय लोगों 
अग्नि कांड का जायजा लेते मुखिया जय कृष्ण शर्मा 


कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा 


कमरगामा पंचायत के सिरसिया में आग लगने से 4 व्यक्ति का 3 घर जला गया। जिससे लगभग 2 लाख की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। जानकारी के अनुसार सिंहेश्वर प्रखंड के कमरगामा पंचायत के सिरसिया वार्ड नंबर 3 में मे विनोद राजभर, हरिकृष्ण राजभर का एक घर पुरी तरह जल गया। जिसमें लगभग 20 किंवटल गेहुं सहित कपड़ा, बर्तन और भुसा था। वही एक एक घर प्रमोद राजभर और उपेंद्र राजभर का जल गया। घर कि जानकारी मिलते ही मुखिया जय कृष्ण शर्मा और पंसस मनीष कुमार ने दमकल को फोन कर बुलाया और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। जिसके लिए कई पेड़ को भी आग के प्रभाव को रोकने के लिए गिराया गया।हालांकि जिस तरह पछिया हवा का झोंका चल रहा था। लोग सक्रिय नही रहते तो आग कई बस्ती को अपने लपेटे में ले लेता। घटना की सूचना पर राजस्व कर्मचारी लाल कृष्ण लाल ने घटनास्थल पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया।

Post a Comment

أحدث أقدم