पहली बार बने नगर पंचायत सिंहेश्वर में चेयरमैन उप चेयरमैन एवं पार्षदों जमकर खेली होली। दिखा आपसी भाईचारे का अद्भुत संगम।

Dr.I C Bhagat
0

 

राजद विधायक के साथ होली खेलते चेयरमैन पुनम देवी होली की मस्ती में जमकर नाचे होली मिलन समारोह में 


कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा 


नगर पंचायत सिंहेश्वर के अध्यक्षा पूनम देवी की अध्यक्षता में उनके आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में सभी वार्ड पार्षदों ने रंग, गुलाल लगाकर जमकर होली खेली। सिंहेश्वर बाबा नगरी में चेयरमैन, उप चेयरमैन एवं पार्षद समेत सभी नगर  पंचायत सिंहेश्वर के आम जनों के साथ जिस श्रदा और आदर के साथ आपसी सौहार्द को जीवित रखने का हर वह काम होली मिलन समारोह में  किया किया गया। सभी वर्गो के लोगों ने एक दुसरे पर रंग लगाया। वही बड़ों को गुलाल लगा कर आशिर्वाद लेने की परंपरा को जीवित रखा। तथा होली के मनोरंजन के साथ शानदार लजीज भोजन ने सबका मन मोह लिया। मालूम हो की सिंहेश्वर नगर पंचायत अध्यक्षा पूनम देवी ने नारियल विकास बोर्ड के पश्चिम अपने आवास पर व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवचंद्र चौधरी,  सिंहेश्वर नगर पंचायत चेयरमैन पूनम देवी, उप चेयरमैन परवेज आलम, सभी पार्षदों और सिंहेश्वर वासियों के साथ होली मिलन समारोह मनाया।  इस अवसर पर  बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को गुलाल अबीर लगाया। वही वहा होली गीत जोगी जी वाह जोगी से होली के दिन दिल मिल जाते हैं, होली खेले रघुवीरा, रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे तक एक से होली गीतों का संगम देखने और सुनते ही बनता था। वही यह होली मिलन समारोह मुस्लिम का पावन रमजान के कारण रात 11 बजे तक चला ताकि रोजा कर रहे मुस्लिम भाई जान भी इस समारोह में जान फूंक सके। इस दौरान लोगों ने गुझिया, चिप्स, पापड़, नमकीन, मिठाई, दही बड़ा, अंगूर सहितहोली के भाईचारे  का आनंद लेते नगर पंचायत वासी 

अन्य स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया। मौके पर सिंहेश्वर विधान सभा क्षेत्र के राजद विधायक चंद्रहास चौपाल, नगर पंचायत सिंहेश्वर मुख्य पार्षद पूनम देवी, उप मुख्य पार्षद परवेज आलम, वार्ड पार्षद शंकर चौधरी, अर्चना देवी, नीलू देवी, केली देवी, चांदनी देवी, रंजीत कुमार सिंह, बजरंग कुमार, मो. आफताब अहमद, बिंदेश्वरी राम, प्रदीप राम, इंद्रजीत कुमार, पुर्व सरपंच राजीव कुमार बबलू, विशंभर स्वर्णकार, निर्मल भगत, पवन चौधरी, प्रमोद चौधरी, सहित अन्य मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner