कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा
महाशिवरात्रि मेला को लेकर न्यास और जिला के अधिकारियों की एक बैठक सिंहेश्वर मंदिर परिसर स्थित नियंत्रण कक्ष में डीएम सह सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष विजय प्रकाश मीणा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सभी विभागों के वरिय पदाधिकारी उपस्थित थे। बिहार का प्रसिद्ध महाशिवरात्रि मेला को व्यवस्थित रूप देने और अभी तक के कार्यों का डीएम ने जायजा लिया। और कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। मेला में साफ- सफाई के साथ साथ पर्याप्त रौशनी और श्रद्धालुओं की सुविधा का विषेश ख्याल रखने की बात कही। इस बाबत डीएम ने बताया कि सिंहेश्वर मंदिर के गर्भगृह में टाइल्स लगाने का काम लगभग पुरा हो गया है। मंदिर में रंग- रोगन का काम चल रहा है। जो ससमय पुरा कर लिया जाएगा। शिवगंगा में भी साफ- सफाई और प्रतिमा स्थापित करने का काम सुचारू रूप से चल रहा है। इसमें कोई जल्दबाजी नही है। कई कार्य पहले से देखा हुआ है। उन्होंने कहा मंदिर के काम में तेजी लाने के लिए मंदिर प्रबंधन में बदलाव लाया गया है। सभी काम अच्छे से हो रहा है। साथ ही लोगों से महाशिवरात्रि और सिंहेश्वर महोत्सव में आने का निमंत्रण भी दिया। मौके पर एडीएम अरुण कुमार सिंह, एडीएम सह प्रबंधक का कार्य देख रहे निखिल कुमार, एनएच के कार्यपालक पदाधिकारी सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति के सचिव सह एसडीओ धीरज कुमार सिन्हा, बीडीओ आशुतोष कुमार, थानाध्यक्ष विरेंद्र राम, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत सिंहेश्वर तान्या कुमारी, सभी विभागों के कार्यपालक अभियंता, मेला संवेदक जितेन्द्र कुमार सिंटु, न्यास सदस्य विजय कुमार सिंह, संजीव ठाकुर, बबलू ऋषिदेव, मदन मोहन सिंह, प्रबंधक अभिषेक आनंद सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।