6 पोल का सर्कस होगा आकर्षण का मुख्य केंद्र।

Dr.I C Bhagat
0


कई आकर्षक प्रजाति की मछलियों का प्रदर्शनी 


कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा


महाशिवरात्रि के अवसर पर लगने वाला सिंहेश्वर मेले की तैयारी अंतिम चरण में है। बिहार का प्रसिद्ध मेला इस बार एक अलग ही रंग में दिखाई देता है। करोना काल के महामारी के बाद इस बार आकर्षक मेला की पृष्ठभूमि तैयार हो चुकी है। मेला में कई दशकों के बाद 6 पोल का सर्कस आ रहा है। वही नया नया तरह के आकर्षक झुला मेला का आकर्षण बढ़ाएगा। 

6 पोल का रोलेक्स सर्कस की होगी घुम।

महाशिवरात्रि मेला में इस बार देर से ही सही कई दशकों के बाद 6 पोल का रोलेक्स सर्कस मेला की शोभा बढ़ाने के लिए आ रहा है। आयोजकों की मानें तो बुधवार से उसका समान गिरने की संभावना जताई जा रही है। मेला संवेदक भी इस बात की पुष्टि कर रहे हैं। रोलेक्स सर्कस में अफ्रीकी मुल के बेहतरीन कलाकारों के साथ साथ थाईलैंड और नेपाल के कलाकार अपने अपने कर्तब दिखाएंगे। 

फीस इक्वारियम की अद्भुत मछली 
रंग बदलने वाली मछली बादिश लिमाकुमी 

फीस इक्वारियम देखने उमड़ेगी भीड़।

इस बार महाशिवरात्रि मेला में पालतू मछली के शौकीनों के फीस इक्वारियम लगाया जा रहा है। जहा दुर्लभ से दुर्लभ प्रजातियां की मछली देखने को मिलेगा। इस बाबत फीस इक्वारियम के प्रोपराइटर नालंदा के सुनिल निगम ने बताया की एक बार बैंगलोर में एक प्रदर्शनी में तरह तरह की मछली को देखा था। उसी समय से इस तरह की प्रदर्शनी लगाने का निर्णय किया था। लेकिन इस तरह को कार्यों में काफी पैसा और रख रखाव की जरूरत होती है। साथ बहुत ही नायाब मछली जिसकी कीमत हजारों में होती है। उन्होंने कहा इस प्रदर्शनी में अद्भुत  प्रजाति की मछली ऐरोवन्ना, ऐलिगेटर गार, ब्लैक कोको, व्हाइट कोको, रेड कैंप, कोई कार्प, रेड आईज, ब्लैक कैटरिज, कलर वीडो, चिकलेट, किशिम गोरामी, कैटलफीस, वैली, क्राप, पीके, बुफैलो, स्काड, व्हाईट क्रेपी, व्हाईट वास, टीमपौल, मौली, ओस्कर, ओरेंडा, बबल आईज, जैसे दुर्लभ प्रजाति की मछली प्रदर्शनी में दिखेगी। वही उन्होंने बताया की बंगाल की खाड़ी से स्नेक ईल, ओफिचथस नेवियस और नागालैंड की रंग बदलने वाली मछली बादिस लिमाकुमी के लिए बातचीत चल रही है। मौके पर सरोज सिंह, मनोज ठाकुर, सुधाकर ठाकुर, पंकज  कुमार, विरेंद्र कुमार, झुला मालिक मो. कमरुल, हसमत, विनोद कुमार, दुल्लीचंद, मंटु सिंह सहित कई दुकानदार मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner