देश का सबसे लंबा पुल भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा। सिंगमेंट पर काम के दौरान गार्डर गीरा। 1 की मौत कई घायल।


भेजा बकौर के बीच मरीचा के पास निर्माणाधीन देश का सबसे बड़ा पुल गिरा।
देश का सबसे बडा निर्माणाधीन पुल का गार्डर धराशाई 

 कोशीतक/ सुपौल/सिंहेश्वर 

देश का कोशी पर बनने वाला सबसे बड़ा ब्रीज पुल का गार्डर गिरने से 1 की मौत और कई घायल होने की सूचना मिल रही है। जानकारी के अनुसार सुपौल में एनएच 18 पर भेजा बकौर के बीच मरीचा के पास निर्माणाधीन पुल का एक बड़ा हिस्सा गिर गया है। इस भयानक हादसे में कई लोगों के घायल होने और एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है। इस बाबत सदर एसडीएम इंद्रवीर कुमार ने बताया, भेजा- बकौर के बीच मरीचा के पास एक निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिरने से एक की मौत हो गई। और नौ लोग घायल हो गए। मालूम  हो की ये निर्माणाधीन पुल कोसी नदी पर बनाया जा देशा सबसे बड़ा पुल है। जिसकी  लंबाई 10.5 किलोमीटर है। यह पुल भेजा- बकौर के बीच बन रहा यह पुल निर्माण पूरा होने के बाद संभवतः एशिया का सबसे लंबा पुल होगा। पुल निर्माण का कॉन्ट्रैक्ट ट्रांस रेल कंपनी को दिया गया था। भारत माला प्रोजेक्ट के तहत बन रहे इस पुल के निर्माण की लागत करीब 1200 करोड़ रुपए है।, मिली जानकारी के अनुसार हादसा पिलर नंबर 50, 51 और 52 का गार्डर गिरने से हुआ है। निर्माण के दौरान इस तरह निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरने के बाद पुल  बना रही निर्माण एजेंसियों पर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

घटनास्थल पर अधिकारी  घायलों के रेस्क्यू की कर रहे व्यवस्था 

मलवे में दवे हुए हैं कई लोग।

मलबे में अभी भी कई मजदूरों और आमलोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना पर पुलिस और रेस्क्यू टीम राहत व बचाव कार्य में जुट गई है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाते लोग 

सरक्षा के नही थे कोई साधन

भेजा से बकोर देश का सबसे लंबा पुल निर्माण के पास घटना दुर्घटना के बाद सहयाता के लिए कोई सुविधा और साधन उपलब्ध नही था। स्थानीय  लोगों का कहना है की घटना के 2 घंटा के बाद प्रशासन पहुची और एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल भेजा गया। वही मलवे में दवे लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है।

Post a Comment

और नया पुराने