डीजे वहन की चपेट में आने से बालक की मौत।

Dr.I C Bhagat
0

 

डीजे वाहन से हुई बालक की मौत के बाद लाश का पंचनामा करत पदाधिकारी 
पीकअप वाहन जिसकी ठोकर से मौत की बात कही जा रही 


कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा

संवादाता वैभव कुमार 


डीजे की चपेट में आने से एक 9 वर्षिय बालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सिंहेश्वर प्रखंड के रूपौली पंचायत के सिगीओन के  वार्ड नंबर 14 में रामदेव ऋषिदेव की बेटी की शादी थी। वही गांव में 2 और शादी था जिसमे शुशील ऋषिदेव की बेटी और मुकेश ऋषिदेव की बेटी की रात शादी थी। वही रामदेव ऋषिदेव की लड़की के शादी में डीजे लाया गया था। परिजन ने बताया की इस दौरान कल दिन के 3 बजे सिगीओन हाईस्कूल के मैदान पर 10 से 15 बच्चे खेल रहे थे। इस दौरान मैदान पर डीजे वाला पिकअप गाड़ी घुमाने के दौरान सिगीओन निवासी इंद्रदेव ऋषिदेव का 9 वर्षिय पुत्र बलबीर कुमार पिकअप की चपेट में आ गया। जिसके कारण घटनास्थल पर ही  उसकी की मौत हो गई। फिर भी ग्रामीणों  ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए।  जहा चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद लाश को वापस घर लाया गया वही इस घटना की सूचना गम्हारिया थाना पुलिस को दिया। परिजनों ने बताया की पहले इस घटना को सामाजिक स्तर पर सुलझाने की कोशिश की जा  रही है। वही सूचना पर पहुंची पुलिस लाश को पोस्टमार्टम में भेजने की बात  कह रही है। वही परिजन बता रहे है की डीजे बमबम यादव औराही का बताया जा रहा है। वही ड्राइवर नीतीश पर  नशा में गाड़ी चलाने का आरोप लगाया। वही मां कविता देवी का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner