रालोजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर महा दलित बस्ती में बच्चों के बीच पुस्तक का किया वितरण।

Dr.I C Bhagat
0

 महादलित बस्ती के बच्चों के बीच शिक्षा के लिए जागरुक करते रालोजद कार्यकर्ता।


कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा


आज राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का 64 वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर उनके कार्यकर्ताओं ने महादलित टोला पतराहा वार्ड नंबर-10 मे किताब, कापी और कलम का वितरण किया गया। जिसमे सैकड़ो बच्चो के बीच किताब, कापी और कलम वितरण कर उनके स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना की गई। और सभी बच्चो को पार्टी के नेताओ के द्वारा स्कूल जाने और पढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर मौजूद युवा रालोजद के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. अभिषेक कुशवाहा ने कहा हमारे राष्ट्रीय नेता उपेंद्र कुशवाहा राज्य में लगातार पिछड़ों शोषितो और वंचितों के अधिकार के लिए लड़ते रहते हैं और उनके हक में आवाज बुलंद करते हैं। हम सभी उनके आदर्श और विचारो और पदचिन्हों पर चलने का काम कर रहे है और हमेशा करते रहेंगे। युवा रालोजद मधेपुरा के जिलाध्यक्ष जितेंद्र त्रृषिदेव ने कहा कि हमारे नेता को राज्य मे बड़ी जिम्मेदारी मिलना चाहिए जिससे शोषित और पिछड़ों का उत्थान हो सके। वही स्थल पर मौजूद रालोजद के प्रदेश सचिव सह पूर्व प्रत्याशी मो. इफ्तेखार आलम उर्फ गुड्डू ने कहा कि हमारे नेता जन जन के लोकप्रिय नेता है। जो हमेशा सभी वर्गो के लोगो शोषितो वंचितों के उत्थान के लिए प्रयासरत रहते है। हम सभी उनके आदर्श और पद चिन्ह पे चलने का काम करते है। सिंहेश्वर के प्रखंड अध्यक्ष श्याम मेहता ने कहा कि हम सभी पार्टी के कार्यकर्ता उनके जन्मदिन पर उनको मंगलकामना और शुभकामना देते है। और राज्य के विकास में अहम भागीदारी निभाने की आशा करते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner