एक युवक ने 40 वर्ष महिला के साथ दुष्कर्म करने का किया प्रयास ।आरोपी गिरफ्तार

Dr.I C Bhagat
0

 

उदाकिशुनगंज थाना 


कोशी तक/उदाकिशुनगंज मधेपुरा 


उदाकिशुनगंज प्रखंड मुख्यालय की बीडी रणपाल पंचायत के एक युवक को महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला ने आशिक मिजाज इस युवक को 112 को बुलाकर  पुलिस के हवाले  कर दिया 40 वर्षीय विवाहिता महिला जो की पांच बच्चों की मां भी है। मामले हो कि बुधवार के देर रात्रि दुष्कर्म करने का प्रयास गांव के ही एक मनचले व्यक्ति के द्वारा किया गया। रात के अंधेरे का फायदा उठाकर गेट खोलकर 40 वर्षीय अधेड़ मो. ग्यास महिला के घर घुस गया। और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। महिला अपने दो छोटे-छोटे बच्चों के साथ सोई हुई थी। महिला की जब नींद खुली तो देखा कि उनके कपड़े हटाकर  दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहा है तो उन्होंने उसका प्रतिरोध किया और उनके सभी बच्चों के जग जाने के बाद उनका विरोध किया तो वह वहां से भाग गए उसके बाद महिला ने 112 पर फोन कर पुलिस को बुलाई जहां पुलिस ने उसे अधेर मो. व्यास को उनके घर पर से गिरफ्तार कर लिया। और उसे थाना लाया गया गांव के कुछ सफेद पोश लोग मामले को लीपा पोती करने में लग रहे। थाने में सुबह-सुबह हाई वोल्टेज ड्रामा चला मेल मिलाप करने के लिए महिला पर दबाव बनाया गया, बाद में किसी ने इस घटना की सूचना डीएसपी और एसपी को दिया। एसपी ने मामले को लेकर डीएसपी अविनाश कुमार को अभिलम्ब गिरफ्तार युवक को जेल भेजवाने को लेकर निर्देश दिया गया। डीएसपी अविनाश कुमार स्वयं थाना पर पहुंचकर प्राथमिक की दर्ज करवाई और आरोपी मो. ग्यास को जेल भिजवाया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner