कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा
भारतीय जनता पार्टी सिंहेश्वर मंडल की मंडल कार्यशाला गांव चलो अभियान के निमित्त सिंहेश्वर मंडल अध्यक्ष संतोष मल्लिक के अध्यक्षता में स्थानीय शिवांश विवाह भवन मल्लिक टोला सिंहेश्वर में सम्पन्न हुई। कार्यशाला की विधिवत शुभारंभ भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलीय तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में मधेपुरा जिला प्रभारी संतोष प्रधान ने सम्बोधित करते हुए कहा कि गांव चलो अभियान कार्यक्रम 04 फरवरी से लेकर 11 फरवरी तक चलेगी। यह अभियान वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा किए गए कामों को जन जन तक पहुंचाना है। हरेक बूथ पर हमारे वोट प्रतिशत बढ़े इसके लिए हम सबों को एकजुट होकर गांव में जाकर वर्तमान केन्द्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को विस्तार पूर्वक बताना और समझाना है। मौके पर जिला महामंत्री अभिषेक कुमार साह ने कहा कि गांव चलो अभियान कार्यक्रम में सभी सम्मानित देवतुल्य कार्यकर्ता को हिस्सा लेना है। गांव गांव जाकर मोदी के द्वारा किये गये कार्यों को बताना है और आसन लोकसभा चुनाव में अबकी बार 400 के पार पहुंचा कर मोदी पुनः तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना है। और विकसित भारत के संकल्प को पुरा करना है। मौके पर जिला उपाध्यक्ष सह गांव चलो अभियान कार्यक्रम के जिला संयोजक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि गांव चलो अभियान कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं को गांव गांव जाकर बूथ कमिटी एवं पन्ना प्रमुख को सत्यापित करते हुए हमारा वोट विकसित भारत के लिए हो और हमारा वोट भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए हो। इसी अभियान के साथ सभी कार्यकर्ताओं को अभियान में भाग लेना है। कार्यक्रम को अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सरदार महादलित प्रकोष्ठ जिला संयोजक अरूण ऋषिदेव, लोकसभा विस्तारक संतोष शर्मा , सिंहेश्वर विधानसभा विस्तारक राजीव यादव ने भी सम्बोधित किया। मंच संचालन बीजेपी मंडल महामंत्री सुभाष चौहान ने किया। मौके पर उपाध्यक्ष राजू राजा, पमपोल यादव, राजीव रंजन, मिट्ठू चौहान, रमाकांत तिवारी, राजू शर्मा, केशव कुमार, मंटू, राजेश वर्मा, जगदीश पंडित अखिलेश कुमार, अनमोल कुमार, नवीन कुमार, चंदेश्वरी पोद्दार, विजय कुमार, योगेंद्र ऋषिदेव, ललन मंडल, सुनील मंडल, अरुण आनंद, रामदेव मेहता, उपेंद्र साह, बलराम मंडल, संजय पोद्दार, अंतू कुमार, शिवनारायण साह, अमरेंद्र कुमार स्वर्ण सुमन, विकास कुमार, नारायण मंडल, रीना देवी, मुन्नी देवी, माला देवी, रीता देवी, रंजन देवी, मुन्नी देवी एवं कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।