11 लोगों के हथियारों का हुआ भौतिक सत्यापन

Dr.I C Bhagat
0

 हथियार का सत्यापन करवाते अनिल गुप्ता, राजु राजा 


कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा


आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए डीएम के निर्देश पर आदर्श थाना परिसर सिंहेश्वर में बुधवार को 11 लाइसेंसी हथियारों का भौतिक सत्यापन किया गया। थाना अध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह ने अबतक 27 लाइसेंसी शस्त्र धारकों के शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रत्येक अनुज्ञप्ति धारक के लिए शस्त्रों का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य है। जिसके लिए सभी लोगों को जानकारी दे दिया गया है।  उन्होंने कहा कि लोक सभा चुनाव में शांति व्यवस्था को देखते हुए लाइसेंसी हथियार रखने वाले लाइसेंस धारी का सत्यापन कार्य शुरू किया गया है। वही यह भी बताया गया कि गुरुवार को भी छूटे हुए शस्त्र धारकों के शस्त्र का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इस दौरान समीर टेकरीवाल, विजय कुमार टेकरीवाल, हरी प्रसाद टेकरीवाल, चंद्रदेव प्रसाद, मो परवेज आलम का दो, अविनाश आरोही, अनिल कुमार गुप्ता, मदन मोहन सिंह के द्वारा भौतिक सत्यापन करवाया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner