कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा
प्रखंड क्षेत्र सिंहेश्वर के श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन के शिव गायत्री ऋषि कुटिर में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर जरुरतमंदों के बीच सैकड़ों कंबल वितरण किया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन के संस्थापक भास्कर कुमार निखिल ने कहा मानवता को समर्पित श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन सदा गरीबों की सेवा के लिए कृत संकल्पित है। फाउंडेशन के संरक्षक अरविंद प्राण सुखका ने कहा फाउंडेशन समाज सेवा में लगातार सराहनीय योगदान दे रहा है। यह फाउंडेशन गरीबों की समस्याओं के निवारण के लिए कृत-संकल्पित है।दरिद्र नारायण के बीच कंबल बांटते फाउंडेशन के सदस्य
फाउंडेशन के मुख्य प्रबंधक सागर यादव ने कहा कि कंबल वितरण सभी के सहभागिता से किया जा रहा है। फाउंडेशन के प्रबंधक मनीष मोदी ने कहा कि विगत कई वर्षों से कंबल वितरण किया जा रहा है।जन्म दिवस पर पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा लगाया।
इस अवसर पर फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य गौरव कुमार झा के जन्मदिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा भी लगाया गया। मौके पर फाउंडेशन के सरोज सिंह, रामविलास मोदी, संजीव भगत, सत्यम कुमार, अरुण सिंह, बिट्टू मोदी, विष्णु कुमार, अमीत कुमार एवं अन्य उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें