खेलो इंडिया खेलो कार्यक्रम में मध्य विद्यालय इटहरी के बच्चों को पुरस्कृत किया।

Dr.I C Bhagat
0
इटहरी मध्य विद्यालय के बच्चे पुरस्कार के साथ 


कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा


प्रखंड स्तरीय खेलो इंडिया खेलो प्रतियोगिता कार्यक्रम के तहत मध्य विद्यालय खुरहान के प्रांगण में प्रखंड के सभी मध्य विद्यालय एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय के बच्चों में भाग लिया। जिसमें 34 विधाओं के खेल का आयोजन किया गया। जिसमें मध्य विद्यालय इटहरी के शारीरिक शिक्षक सुदेश कुमार, सहयोगी शिक्षक संजय कुमार सुमन, ललन कुमार एवं रंजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में 40 बच्चों ने कबड्डी, खो खो, एथलेटिक्स में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद एवं रिले दौड़ में भाग लेकर  पुरस्कार प्राप्त किया। इन सभी बच्चों को माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य सुनील कुमार सिंह के द्वारा मध्य विद्यालय इटहरी के बच्चों को विधालय प्रांगण में कॉपी देकर पुरस्कृत किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner