सैकड़ों जीविका दीदियों और ग्रामीणों ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।

रामपट्टी में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने बीजेपी की सदस्यता ली


 कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा


भारतीय जनता पार्टी सिंहेश्वर मंडल अन्तर्गत रामपट्टी शक्ति केंद्र एवं रूपौली पंचायत के सतोखर गांव के दर्जनों जीविका दीदी एवं अल्पसंख्यक समुदाय से आने वाले विभिन्न समाजसेवियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता जिलाध्यक्ष दीपक कुमार के समक्ष ग्रहण किया। इस समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास से ही आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार 10 साल पुरा कर रही है। इन दस सालों में नरेन्द्र मोदी के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही है। नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शीता का परिणाम है कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। उन्होंने कहा कि आप सबों के आने से भाजपा मधेपुरा और मजबूत होगी। और आसन्न लोकसभा चुनाव में फिर से तीसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री बनेंगे।सदस्यता समारोह में शामिल महिला कार्यकर्ता 

सदस्यता ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए सम्मानित जिला महामंत्री अभिषेक कुमार साह ने कहा कि आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। समाज के गरीब, पिछड़े, किसान और महिलाओं के लिए जो जनकल्याणकारी योजनाएं चल रही है। जिनका लाभ सभी को  मिल रहा हैं। आज उन्हीं का प्रतिफल है कि समाज के जीविका दीदी और अल्पसंख्यक समुदाय से आने वाले व्यक्ति नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व को स्वीकार करते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। इस समारोह को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष संतोष मल्लिक ने कहा कि आज सिंहेश्वर मंडल में सैकड़ों की संख्या में मोदी के नेतृत्व को स्वीकार कर भारतीय जनता पार्टी में  शामिल होने के लिए सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। उन  सभी भाई, बंधुओं को ह्रदय से अभिनंदन और स्वागत करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि मोदी के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति लें रहें हैं। आगे भी मिलते रहे हम सबों को लोकसभा एवं विधानसभा में कमल खिलाकर केंद्र में और बिहार में भाजपा की सरकार बनानी है। मौके पर उपस्थित अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद सरदार, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजीव सिंह, मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव झा, मंडल महामंत्री सुभाष चौहान, उपाध्यक्ष पंपोल यादव राजू राजा, युवा मोर्चा महामंत्री विकास सिंह, पंकज झा, रंजू देवी, चंद्रिका देवी, रीना देवी, सविता देवी, विष्णु कुमार, दीपक कुमार, सुलेखा देवी, आसमा खातून, गुंजन देवी, निक्कू देवी, मीणा खातून, मिलन खातून, जालिसा खातून, निखत खातून, शबनम खातून, अंबा देवी, आरसी परवीन, कंचन देवी, महेंद्र यादव, नूतन देवी, गीत देवी, राजकुमारी देवी, प्रिया देवी, अमरदीप, उषा देवी, गुंजन देवी, शबनम परवीन, पिंकी देवी, गौरी देवी, नवीसा खातून सहित सैकड़ों जीविका दीदी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। और नारा देते हुए अबकी बार 400 पार का शपथ लिया।

Post a Comment

और नया पुराने