75 वां गणतंत्र धुमधाम से मनाया गया।

Dr.I C Bhagat
0

 

नगर पंचायत कार्यालय में झंडोत्तोलन करते अध्यक्ष पुनम देवी प्रखंड कार्यालय में प्रमुख इस्तियाक आलम झंडोत्तोलन करते 

कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा 


75 वें गणतंत्र दिवस पर भीषण ठंड के करण नीजी और सरकारी विधालय से प्रभात फेरी नगण्य  रही। प्रोजेक्ट मध्य विद्यालय के सीमित छात्राओं ने झांकी निकाली गई। सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय में झंडोत्तोलन कर धुमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया। पहली बार प्रखंड कार्यालय में 8.30 के जगह समय संसोधन कर 8.15 किया गया नगर पंचायत के झंडोत्तोलन का समय तय किया गया। जिसमें प्रखंड  कार्यालय में प्रमुख मो. इस्तियाक आलम, नगर पंचायत कार्यालय में नगर पंचायत अध्यक्षा पुनम देवी, आदर्श थाना में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अरुण कुमार, पशु चिकित्सालय में डा. नंद लाल चौधरी, व्यापार मंडल में व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवचंद्र चौधरी, राजस्व कार्यालय में सीओ आदर्श गौतम, सीएचसी में चिकित्सा पदाधिकारी डा. रविन्द्र कुमार ने  झंडोत्तोलन किया। आदर्श थाना में थानाध्यक्ष अरुण कुमार झंडोत्तोलन करते व्यापार मंडल में अध्यक्ष शिवचंद्र चौधरी झंडोत्तोलन करते 

जन नायक कर्पूरी ठाकुर चिकित्सा महाविद्यालय में प्राचार्य डा. भुपेंद्र कुमार, जेएनकेटी अस्पताल में अधीक्षक मालती कुमारी, सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति कार्यालय में एसडीओ सह सचिव सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति धीरज कुमार सिन्हा, पुलिस केंद्र में आरक्षी अधीक्षक राजेश कुमार, पुलिस मेंस एसोसिएशन कार्यालय में अध्यक्ष जय कुमार पासवान, प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में प्राचार्य शांति कुमारी, मेला ग्राउंड सिनेमा हाल के पास जदयू प्रखंड अध्यक्ष हरेंद्र मंडल, राम-जानकी ठाकुरबाड़ी में अध्यक्ष किशोरी सिंह, ललित धर्मशाला में के सचिव अशोक भगत, सामने मस्जिद के पास वस्त्र व्यापार संघ के अध्यक्ष अरविंद प्राण सुखका ने  झंडोत्तोलन किया। 

ललित धर्मशाला में सचिव अशोक भगत झंडोत्तोलन करते 
राम-जानकी राधाकृष्ण हनुमान मंदिर के अध्यक्ष किशोर सिंह झंडोत्तोलन करते 

कमरगामा  पंचायत भवन में मुखिया जय कृष्ण शर्मा, बैहरी पंचायत भवन में मुखिया शेखर गुप्ता, पंचायत भवन भवानीपुर में मुखिया प्रवीण कुमार, सुखासन सरकार भवन में मुखिया किशोरी कुमार पप्पू, जजहट सबैला पंचायत भवन में मुखिया चांदनी खातुन, सावित्री नंदा पब्लिक स्कूल में प्राचार्य अमोद कुमार, फुलहरा में विश्व नशा उन्मूलन कल्याण मिशन के संस्थापक संत गंगादास तांती, सरस्वती शिशु मंदिर में अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने झंडोत्तोलन किया।

सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति में एसडीओ सह सचिव धीरज कुमार सिन्हा झंडोत्तोलन करते।
रूपौली पैक्स में पैक्स अध्यक्ष गजेन्द्र यादव झंडोत्तोलन करते 

बीपी मंडल इंजिनियरिंग कालेज में कालेज के प्राचार्य अरविंद कुमार अमर, वरिष्ठ नागरिक सेवा संगठन में अध्यक्ष ललितेश्वर प्रसाद भगत, व्याहुत कलवार संघ में अध्यक्ष अशोक कुमार भगत, रूपौली पैक्स में पैक्स अध्यक्ष गजेन्द्र यादव, लालपुर सरोपटटी पैक्स में पैक्स अध्यक्ष ब्रज भुषण चौधरी, मानपुर पैक्स में पैक्स अध्यक्ष अरविंद कुमार, गौरीपुर पैक्स में पैक्स अध्यक्षा साक्षी कुमारी ने झंडा तोलन किया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner