वरिष्ठ नागरिक सेवा संगठन के अध्यक्ष बने सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ललितेश्वर भगत

Dr.I C Bhagat
0


राम जानकी ठाकुरबाड़ी में हुई बैठक।


कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा


वरिष्ठ नागरिक सेवा संगठन का आम चुनाव राम जानकी ठाकुरबाड़ी में प्रवेक्षक राजेन्द्र चौधरी के प्रवेक्षण में आयोजित की गई। जिसमें सदस्यों ने एक एक पद के लिए नाम की घोषणा की। और सभी सदस्यों ने ध्वनिमत से उसे पास कर दिया। मनोहर दुर्गा उच्च विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक ललितेश्वर प्रसाद भगत का चयन अध्यक्ष पद के लिए किया। वही उपाध्यक्ष पद के लिए 2 नामों की घोषणा की गई। जिसमें रामचंद्र साह और जितेन्द्र प्रसाद सिंह का चयन किया गया। महासचिव पद पर प्रो. भरत चंद्र भगत का चयन किया गया। उप सचिव का पद मनोज प्रसाद सिंह को दिया गया। वही संगठन सचिव का पद विश्व नशा उन्मूलन संघ के संस्थापक संत गंगादास को बनाया गया। जबकी कोषाध्यक्ष पद पर दिनेश झा का चयन किया गया। वही संघ के चेयर पर्सन पुर्व अध्यक्ष दुर्गा नंद विश्वास को बनाया गया।  संघ के आडिटर का पद प्रो. राजेन्द्र चौधरी को दिया गया। कार्यकारिणी सदस्य में मुनी लाल नोनिया, अशोक मेहता, भूपेंद्र यादव और जगन्नाथ साह को चुना गया। विशिष्ट सदस्य में शंभू शरण सिंह, सोहन प्रसाद वर्मा और रमेश प्रसाद सिंह का चयन किया गया। इस अवसर पर महा सचिव भरत चंद्र भगत ने सभी निर्वाचित सदस्यों को शुभकामना देते हुए कहा हमें समाज किसी काम का नही समझ रहा है। हम आर्थिक रूप से उतने मजबूत नही है। फिर भी हमलोग अपने जज्बा को समय के अनुसार समाज सेवा में समर्पित कर देंगे। ताकि समाज में सक्रिय अनुभवी बुजुर्गो का लाभ मिलता रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner