विधान पार्षद के साथ सीएम से किया मुलाकात।
विधालय के समय में सुधार लेकर सीएम का आश्वासन
कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपरा
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा विद्यालय के समय में संशोधन एवं नियमावली में सुधार का आश्वासन मिला। इस बाबत अनुमंडल पार्षद बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ मधेपुरा के अमृता कुमारी ने माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार विधान परिषद के सदस्य संजीव कुमार सिंह कोसी निर्वाचन क्षेत्र एवं अन्य विधान पार्षद के द्वारा मुख्यमंत्री से मुलाकात कर विद्यालय के समय में सुधार का अनुरोध किया गया। साथ ही शिक्षक नियुक्ति नियमावली में आंशिक संशोधन का मांग की गई। मुख्यमंत्री ने बिहार पार्षद डा. संजीव कुमार सिंह को इसके लिए आश्वासन दिया। साथ ही शिक्षक हित में निर्णय लिया जाएगा। श्रीमती कुमारी ने बताया की इस बाबत विधान पार्षद श्री सिंह ने दूरभाष पर बताया कि शिक्षक हित में सरकार बराबर चिंतनशील हैं। और नव वर्ष के अवसर तक में शिक्षकों का अवकाश का संशोधन किया जाएगा। इस आश्वासन पर प्रसन्नता व्यक्त करने में अमृता कुमारी, जिला उपाध्यक्ष बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ शैलेश कुमार चौरसिया, धर्मेंद्र कुमार, सुनील कुमार चौरसिया, पुरुषोत्तम कुमार, वंदना कुमारी, किरण भारती, नवनीत कुमार, संजीव सिंह, चंदन कुमार, आफताब आलम, अशोक मुखिया, प्रशांत कुमार, मिथिलेश कुमार, रविंद्र कुमार, प्रतिमा कंचनमाला, सुबोध यादव शामिल थे।