मां, बाप और बेटा की अपराधियों ने घर में घुसकर गोली मारकर कर दिया हत्या।

Dr.I C Bhagat
0


हत्या के मामले की जांच करते एसपी राजेश कुमार
 लाश को देखने के मृतक के घर पर उमड़ी लोगों की भीड़ 


कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा

बीती रात मधेपुरा के सकरपुरा में अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया और एक महिला सहित 3 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारे ने तीनों के सर में गोली मार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मधेपुरा के एसपी राजेश कुमार, एसडीओपी प्रवेंद्र भारती, भर्राही थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह अपने दल बल के साथ वहा पहुंच कर मामले की तफ्तीश में जुट गई है। वही स्थानीय लोगों ने बताया की लगभग 12 दोनों बाप बेटा 55 वर्षीय सुर्य नारायण साह, और 26 वर्षीय उसका पुत्र प्रदुम्न साह रात में खेत से पटवन कर लगभग 12 बजे घर पहचा था। उसके बाद अपराधियों ने घर में सोई उसकी पत्नी अनीता देवी सहित तीनों के सर में गोली मारकर हत्या कर दिया। 

कई मामलों में विवाद चल रहा था।

मृतक सुर्य नारायण साह का कई मामलों में विवाद चल रहा था। जिसमें उसके दियाद में बड़े भाई राम नारायण साह से लगभग 20 साल से भूमि विवाद चल रहा था। जिसमें कुछ पहले मारपीट भी हुआ था। वही उसके पुत्र के तीसरी शादी का मामला भी चर्चा का विषय बना हुआ है। जो लगभग 6 माह पहले हुआ था। 

डीएसपी कर रहें हैं केंप।

वही घटना की जानकारी के बाद से ही डीएसपी प्रवेंद्र भारती खुद घटनास्थल पर पहुंचकर केंप कर रहें हैं। और मामले की जांच में जुट गए हैं। 

क्या है मामला

मधेपुरा के सकरपुरा वार्ड नंबर 5 निवासी 55 वर्षीय सुर्य नारायण साह अपने पुत्र 26 वर्षीय प्रदुम्न साह के साथ रात 12 तक खेत में पटवन कर वापस घर पहुंचा। घर पर पहले से ही अपराधी घात लगाए बैठे थे। इन लोगों के घर जाने के बाद अपराधियों ने भी घर में घुसकर गोली मारने की घटना को अंजाम दिया है। घटना में उसका पुत्र जुता भी नही खोला था। वही अपराधियों ने घटना के बाद घर का सामान वहा से पूरब आम के बगीचा में घर का कुछ सामान बक्सा पेटी फेक दिया है। जिससे ऐसा लगे की मामला चोरी का हो।


पुर्व पंसस राम चंद्र साह ने इस घटना की निंदा करते हुए इसे दुखद बताते हुए कहा आज तक इस तरह की घटना इस गांव में नही हुई है। अपराधियों ने तीनों के सर में ही गोली मारकर नृशंस हत्या कर दिया है। उन्होंने भी जमीन जगह के साथ उसके पुत्र की तीसरी शादी को संभावित विवाद का कारण हो सकता बताया।

मृतक का भाई देव नारायण साह ने बताया की सुबह में घटना की जानकारी मिली। हम यहा से थोड़ा दुर में रहते हैं। कौन मारा यह तो नही बता सकते हैं। लेकिन उसने भी भूमि विवाद और तीसरी शादी विवाद का कारण हो सकता है कि संभावना जताया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner