सिंहेश्वर प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख पर 10 सदस्यों ने लगाया अविश्वास प्रस्ताव। एसडीओ और बीडीओ को दिया आवेदन।

Dr.I C Bhagat
0

पंसस बीडीओ को अविशवास प्रस्ताव का आवेदन सौंपते 

कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा


1 माह से ही राजनीतिक अटकलों और उथल पुथल के बीच 10 विछुब्द समिति सदस्यों ने सिंहेश्वर के प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख पर अविश्वास प्रस्ताव के लिए आवेदन बीडीओ सह कार्यपालक पदाधिकारी सिंहेश्वर को सौपा। इस बाबत सदस्यों ने प्रमुख और उप प्रमुख पर 10 समिति सदस्य सुखासन माधव कुमार आजाद, बैहरी हरिश्चंद्र राम और मंजू देवी, मानपुर अर्जुन आलोक, इटहरी गहुमनी जयकांत कुमार, पुर्व प्रमुख चंद्रकला देवी, रूपौली पूजा कुमारी, दुलार पीपराही नूतन कुमारी, पटोरी मंजू देवी और सुनीता देवी ने हस्ताक्षर युक्त अलग अलग आवेदन सौंपा। सदस्यों ने प्रमुख पर लगाए गए आप में बताया है कि आपका क्रियाकलाप पद के गरिमा के अनुसार रूप नहीं है। तथा पंचायत समिति सदस्यों के साथ-साथ आपका व्यवहार अत्यंत अपेक्षा पूर्ण है। पंचायत समिति की साधारण बैठक दो माह नही कर मनमाने तरीके से करते रहे हैं। विकास कार्यक्रम में आपकी रुचि नहीं रह गई है  पंचायत समिति सदस्यों के द्वारा दिए गए विकास संबंधी सलाह की अनदेखी की है। जिससे कई योजना लंबित चल रही है। आप प्रखंड कार्यालय में काफी कम समय देते हैं। जिस वजह से योजना के संबंध में कोई सकारात्मक चर्चा कर पाना संभव नहीं हो पता है। वही उप प्रमुख के खिलाफ सदस्यों ने यही आरोप लगाया है। साथ ही कहा सामाजिक न्याय की बैठक नियमित नहीं करते हैं। लिहाजा छात्रवृत्ति की समस्या और शिकायत का निराकरण नहीं हो पता। पंचायत समिति की साधारण बैठक नियमानुसार दो माह से कम से कम एक बार होनी चाहिए। माननीय प्रमुख द्वारा स:समय बैठक नहीं बुलाने की स्थिति में आपका कर्तव्य बनता था कि आप  स:समय बैठक बुलाते। उसके बाद सभी सदस्यों ने एसडीओ मधेपुरा से मिलकर उन्हें भी इस आशय का ज्ञापन सोपा। 

इस बाबत प्रमुख इस्तियाक आलम ने बताया की हम विकास के लिए हमेशा तत्पर रहा हूं। यह लोकतंत्र का अप्रत्यक्ष चुनाव है। इसलिए इस तरह की राजनीतिक घटना होती रहती है। हम बहुमत में हैं और बहुमत सिद्ध कर दिखाएंगे।


वही उप प्रमुख मुकेश कुमार ने भी बताया यही तो लोकतंत्र की खुबसूरती है। हम विकास को प्राथमिकता दिए हैं और देंगे। साथ ही हम बहुमत सिद्ध कर दिखाएंगे। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner