फंदे से लटक कर महिला की जान देने के मामले में पुलिस कर रही है जांच। सवाल आखिर फंदे से किसने उतारा शव।

Dr.I C Bhagat
0


फंदे से लटक कर जान देने के मामले की जांच करते पुलिस अधिकारी 

कोशी तक/पतरघट सहरसा


पतरघट ओपी क्षेत्र के पामा वार्ड नंबर 10 में  बुधवार की शाम अपने ही घर में पंकज विश्वास की पत्नी चांदनी देवी 30 वर्ष फांसी लगाकर आत्महत्या की। फांसी का फंदा से लटकता चांदनी देवी का शव देख पड़ोसियों ने शव को फंदे से नीचा किया। घटना से आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई। स्कूल में परीक्षा दे रहे 9 वीं का छात्र पुत्र प्रिंस को मोबाइल से सूचना दी गई। तथा पतरघट पुलिस को लोगों ने सूचना दिया। सूचना पर पुअनि पंकज कुमार यादव, नीरज कुमार, सत्येंद्र सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचकर घटना की जानकारी लेते शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतिका का पति पंकज  विश्वास तीन माह से प्रदेश में मजदूरी करता है। और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। मृतका चांदनी देवी को चार बच्चे में दो लड़का दो लड़की है। मृतिका का पुत्र 9 वीं का छात्र प्रिंस ने बताया कि जब वे स्कूल से घर पहुंचा तो देखा मां घर में नीचे परी थी। पुत्र ने भी आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं किया। मृतिका चांदनी देवी की माइके सिंहेश्वर स्थान से पहुंचे पिता जोगेंद्र मंडल बड़ा भाई मुकेश मंडल छोटा भाई विकास मंडल घटना की जानकारी लेते घटना की कारणों का खुलासा करने पर चुप्पी साध रखा था। तथा स्थानीय लोग भी घटना के में मुंह खोलने से परहेज कर रहे थें। अब सवाल उठाने लगा है कि अकेली औरत घर में थी और जब चांदनी फांसी लगाईं तो फंदे से झूलता हुआ चांदनी के शव को किसने उतारा। यह किसी ने नहीं देखा आखिर सवाल तो बनता है। 

इस बाबत ओपी अध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस द्वारा शव को कब्जा में लेकर पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है। तथा आत्महत्या की कारणों की जांच की जा रही है। आवेदन प्राप्त नहीं होने पर अपने स्तर से कार्रवाई किए जाने की बात कही है। देखने वाले भी मीडिया से कुछ भी कहने से परहेज करते नजर आ रहे हैं।

रंजन कुमार की रिपोर्ट 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner