कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा
अमृता कुमारी अनुमंडल पार्षद बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ मधेपुरा ने मुख्यमंत्री को तत्काल संघ के प्रदेश महासचिव शत्रुघ्न प्रसाद सिंह के पत्र पर विचार करते हुए अवकाश तालिका का संशोधन करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि सरकार तत्काल संघ के बात मानते हुए नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा देने एवं अवकाश तालिका का संशोधन किया जाय। जिला उपाध्यक्ष बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के शैलेश कुमार चौरसिया ने बताया कि की सरकार शिक्षकों को राज्य कर्मी को दर्जा दे। वंदना कुमारी, प्रतिमा कुमारी, हीरा भारती, किरण भारती, अध्यक्ष बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ कृष्ण कुमार, सचिव संतोष कुमार, डा. अरुण कुमार, सानू कुमार, चंदन कुमार, सुनील चौरसिया, पुरुषोत्तम कुमार, धर्मेंद्र कुमार, उषा कुमारी, कंचन माला, अनुपम रचना, रनधीर कुमार ने बताया कि राज्य सरकार अविलंब इस पर विचार करते हुए राज्य कर्मी का दर्जा दे। और अवकाश तालिका में संशोधन करे।